{"_id":"6b03292980e44afa4c074b24","slug":"nighasan-will-get-rid-of-the-garbage-heaps-compost-will-be-made-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-190408-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निघासन में कूड़े के ढेर से मिलेगी मुक्ति, बनेगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निघासन में कूड़े के ढेर से मिलेगी मुक्ति, बनेगी खाद
Sun, 22 Nov 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
निघासन कस्बे के रकेहटी रोड पर सड़क किनारे पड़ा कचरा। संवाद
निघासन। नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़ा जमा होने और दुर्गंध की समस्या से निजात दिलाने के लिए 33 लाख 86 हजार 422 रुपये की लागत से वेट वेस्ट प्रोसेसिंग (पिट कम्पोस्टिंग) प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इसके शुरू होने पर गीले कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी।
वर्तमान में कस्बे के सिंगाही रोड, ब्लॉक के सामने और रकेहटी रोड समेत रकेहटी कस्बे के दोनों ओर सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं और दुर्गंध से लोगों को परेशानी होती है। प्लांट शुरू होने से कचरे के निस्तारण की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
नगर पंचायत अध्यक्ष बद्रीप्रसाद मौर्य ने बताया कि पिट कम्पोस्टिंग के जरिए गीले कचरे को प्राकृतिक प्रक्रिया से सड़ाकर जैविक खाद में बदला जाएगा। इससे कचरे का उपयोगी निस्तारण होगा और पर्यावरण स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। ईओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि प्लांट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण पूरा होने के बाद खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
प्लांट कस्बे की स्वच्छता व्यवस्था के लिए उपयोगी है। इसका जल्द संचालन और कचरे के नियमित उठान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
-प्रदीप गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल
-- -- -- -- -- -- -
प्लांट शुरू होने से सड़क किनारे जमा कचरे और उससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह कार्य कस्बे के लिए बेहतर है।
-जगत नारायण गुप्ता, व्यापारी नेता