फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disturbances found in MNREGA works in seven gram panchayats of two blocks

Lakhimpur Kheri News: दो ब्लॉकों की सात ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों में मिली गड़बड़ी

Fri, 30 Aug 2024 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Disturbances found in MNREGA works in seven gram panchayats of two blocks

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मनरेगा के कार्यों की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया है। दो ब्लॉकों की सात ग्राम पंचायतों में मस्टररोल के अनुसार श्रमिकों की संख्या बहुत ही कम मिली। कई गांवों में पुराने या बार-बार एक ही फोटो अपलोड होना पाया गया। फर्जीवाड़े के संदेह पर डीसी मनरेगा ने संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक व तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
सीडीओ अभिषेक कुमार इन दिनों मनरेगा के कार्यों की जांच करा रहे हैं। अब तक कई गांवों में कराए गए कामों में हेरफेर पाया जा चुका है। अब सीडीओ ने एनएमएमएस के माध्यम से जांच की, तो मस्टररोल के अनुसार श्रमिक कम मिले और अपलोड फोटो में गड़बड़ी मिली हैं। डीसी मनरेगा विपिन चौधरी ने बताया कि सदर ब्लॉक के ठुसरू गांव में हीरालाल के खेत से पंकज के खेत तक चकमार्ग के लिए 49 श्रमिकों से काम होना दिखाया, लेकिन अपलोड फोटो में मात्र सात ही मिले।
विज्ञापन

करनपुर निबहा में डामर मार्ग से सुभाष के खेत तक चकमार्ग के कार्यों में पुराने फोटो अपलोड होना पाया गया। बाजपेई गांव में मस्टररोल के अनुसार श्रमिकों की संख्या कम मिली। ग्राम पंचायत चोरहन में नहर माइनर से विजय के खेत तक चकमार्ग मार्ग में 54 श्रमिकों का कार्य होना दिखाया गया, लेकिन फोटो अपलोड में मात्र 14 ही मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही एक ही फोटो कई बार अपलोड होना पाया गया। इसी तरह बांकेगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 बिंद्रा फार्म में वलारपुर मार्ग से कुलदीप सिंह के खेत तक चकमार्ग के कार्य में 62 श्रमिकों से कार्य होना दिखाया, लेकिन जांच और फोटो अपलोड में मात्र पांच ही मिले। ग्रंट नंबर 11 में इबीपुर में 39 श्रमिकों से कार्य होना दिखाया, लेकिन जांच में मात्र तीन ही मिले।

रोशन नगर में खड़जे के दोनों पर पटरी निर्माण में मस्टररोल के अनुसार श्रमिकों की संख्या बहुत ही कम मिली। सीडीओ अभिषेक कुमार सभी मामलों में नोटिस जारी की गई है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed