फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Panchayat will Construction of new stores

जिला पंचायत कराएगा  नई दुकानों का निर्माण

Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 19 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat will Construction of new stores
बैठक - फोटो : अमर उजाला
बैठक में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट पास
विज्ञापन

जिला पंचायत की  बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 510961840 रुपये का मूल बजट पास किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की इस महत्वपूर्ण बैठक में ग्रामीण विकास संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कार्ययोजनाओं के अनुमादन के बाद जिले में विकास की गति तेज होगी। 
बैठक में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई जिसकी सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत्ति से पुष्टि की गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए प्रस्तावित 11331.53 लाख रुपये के श्रम बजट को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आए प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें मंजूरी दी गई। बैठक में जिला योजना की संरचना की गई। पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत जिला पंचायत की अनुपूरक कार्ययोजना वर्ष 2016-17, राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2015-16 के लिए प्रस्तावित अनुपूरक बजट 584498049 को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 510961840 रुपये का मूल बजट पास किया। 
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत जिले का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और जिला पंचायत सदस्यों के सहयोग से हम जिले को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने सभी से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। जहां जिला पंचायत की संपत्तियों पर अतिक्रमण है उन जगहों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के अलावा विधायक उत्कर्ष वर्मा, विनय तिवारी, कृष्ण गोपाल पटेल, सुनील कुमार लाला, राम सरन, शमशेर बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि, क्षेत्र पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रमुख आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed