फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Panchayat President Election: Party veterans kept hiding the members till the last moment

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः अंतिम समय तक सदस्यों को छिपाए फिरते रहे पार्टी के दिग्गज

Fri, 02 Jul 2021 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Election: Party veterans kept hiding the members till the last moment
भाजपा के समर्थक सदस्य होटल में डटे रहे, सपा ने भी जिले में मौजूदगी का किया दावा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए भाजपा और सपा अंतिम समय तक जोड़-तोड़ में लगीं रहीं। समर्थन में आए जिला पंचायत सदस्यों को अंतिम समय तक दोनों ही पार्टियों ने घेरे रखा ताकि उनका मन बदल न जाए। यह भी प्लान है कि अपने-अपने समर्थकों को एक साथ मत पड़वाने ले जाएं।
कुल 72 सदस्यों वाली जिला पंचायत में बहुमत के लिए 37 सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। भाजपा समर्थित सात उम्मीदवार जिला पंचायत सदस्य बने हैं। पांच भाजपा से बगावत कर जीते हैं। सपा के 14 और बसपा के नौ जिला पंचायत सदस्य हैं। मुकाबला भाजपा के ओम प्रकाश भार्गव और सपा की अंजलि भार्गव के बीच हैं।
विज्ञापन

ऋषिकेश से देर रात शहर पहुंचे भाजपा के समर्थक सदस्य जहां एक होटल में डेरा डाले रहे, वहीं सपा ने भी अपने सदस्यों को जिले में बुला लेने का दावा किया। इस दौरान फोन पर निर्दलीय सदस्यों को अपने अपने पाले में करने की कवायद के साथ ही सदस्यों के परिवार वालों से भी बातचीत की कोशिशें जारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने जहां एलआरपी रोड स्थित एक होटल में अपने समर्थक सदस्यों को ऋषिकेश से शहर के एक होटल में ठहराने की बात स्वीकारी। दावा किया कि उनके पास 47 सदस्यों का समर्थन है, जिसमें एक होटल में 41 सदस्य ठहरे हुए हैं, जबकि ऐसे सदस्य जो अनुमोदक या प्रस्तावक हैं, वह शहर में घूम रहे हैं। उन्होंने चुनाव में अपनी जीत का एक बार फिर से दावा किया है।
उधर, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने भी अपने समर्थक सदस्यों को बुला लेने का दावा किया। बताया कि सदस्यों की कोई टूट नहीं है, उनके पास 40 सदस्यों का समर्थन है। उनका कहना है कि भाजपा के समर्थक सदस्य भाजपा के पास व सपा के समर्थक सदस्य सपा के साथ हैैं। हालांकि, सपा के समर्थक सदस्य कहां ठहरे हैं, यह बताने से वह इनकार कर गए।

सपा-भाजपा के समर्थक सदस्य एक साथ करेंगे वोट
अंतिम वक्त में कोई भी समर्थक इधर से उधर न हो जाएं इसके लिए भी चुनाव से पहले दोनों दलों ने अपनी रणनीति बना ली है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले चुनाव में सपा और भाजपा दोनों अपने समर्थक सदस्यों को बांधे रखने के लिए एक साथ ही वोट डलवाने के लिए ले जा सकते हैं। खबर है कि इसके लिए बस का भी इंतजाम कर लिया गया है।

निर्दलियों को लेकर हुई खींचतान
चुनाव में सपा को 14 और भाजपा को सात ही सीटें हासिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के कुल जीते सात सदस्यों में सपा सिर्फ एक ही को तोड़ पाई है, जबकि भाजपा ने निर्दलीय पर सपा से जुड़े रहे सदस्यों पर दांव खेला और उनके सदस्यों को तोड़ लिया। सपा का दावा है कि ऐसे सदस्यों ने चुनाव भले ही निर्दलीय लड़ा हो, लेकिन विचारधारा के तौर पर वह सपाई ही हैं।

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी को देंगे वोट
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश भार्गव के प्रस्तावक और कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य सूरज सिंह भाजपा को ही वोट देंगे। पिछले दिनों कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने उनके खिलाफ अनुशासन समिति को लिखा था, जिस पर उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस में ही हैं और फोन पर उन्होंने समिति को अपना पक्ष बता दिया है। चुनाव बाद वह लखनऊ में जाकर अपना पक्ष फिर से रखेंगे।

पांच सदस्यों ने वोट डालने के लिए मांगे सहयोगी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार को होने वाले मतदान के लिए पांच सदस्यों ने वोट डालने के लिए सहयोगी की मांग की है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन सदस्य निरक्षर हैं और दो सदस्य विभिन्न कारणों से स्वयं मतदान करने में अशक्त हैं। इसलिए इन सदस्यों को वोट डालने के लिए सहयोगी उपलब्ध कराया जाएगा।

समर्थकों की भीड़ जुटाकर अपना दावा मजबूत करने की कवायद में जुटे दोनों दल
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे, जिसके लिए दोनों दल अपने-अपने कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों को जिला मुख्यालय पर बुला रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए दोनों दल अपने कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों को जिला मुख्यालय स्थित कार्यालयों में शनिवार की सुबह पहुंचने की अपील कर रहे हैं। इससे पहले नामांकन वाले दिन भी दोनों दलों के समर्थकों के बीच झड़प देखने को मिल चुकी है, जिससे चुनाव के दौरान भी गहमा-गहमी होने की संभावना बन गई है।
खास बात यह है कि भाजपा और सपा के प्रत्याशी एक डमी कंडीडेट के तरह मैदान में हैं, जबकि उनके पीछे चुनाव लड़ने वाले और लोग ही हैैं। भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश भार्गव के पीछे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह के पति नरेंद्र सिंह ने पूरी ताकत झोंक रखी है और भाजपा के आठों विधायक व दोनों सांसदों का भी सहयोग मिल रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल प्रभारी, अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, मोर्चा अध्यक्ष, सहकारिता के सभी अध्यक्ष व कार्यकर्ता शनिवार की सुबह 10 बजे पुराना भाजपा कार्यालय कचेहरी रोड पर एकत्र होंगे। वहीं सपा के पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला की ओर से जारी किए गए संदेश में सपा समर्थकों को सुबह आठ बजे लोहिया भवन में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। समाजवादियों को क्रांतिकारी संबोधन के साथ भाजपा को बेईमान बताया है और समर्थकों के जुटने से आत्मबल मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed