फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District panchayat dominated by women

जिला पंचायत में महिलाओं का बोलबाला

Thu, 05 Nov 2015 07:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Nov 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
District panchayat dominated by women
जिला पंचायत में इस बार महिलाओं की मजबूत भागीदारी उभर कर आई है। हाल में हुए चुनाव में 34 महिलाएं जीतकर जिला पंचायत पहुंची हैं। 72 सीटों वाली जिला पंचायत में 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। इन 26 महिलाओं के अलावा आठ महिलाएं अन्य सीटों पर पुरुषों को पछाड़ कर चुनाव जीती हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का सबसे अच्छा प्रदर्शन बांकेगंज में रहा है। जहां पांच में से तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं लेकिन यहां की पांचों सीटें महिलाओं ने जीत लीं। बांकेगंज द्वितीय से अलका देवी मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष कमल पाल कौर के बेटे पुनीत पाल मोंटी को हराकर जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीट पर पुनीत पाल मोंटी की मंगेतर हर्षिता बाथम चतुर्भज को हराकर चुनाव जीती हैं।
विज्ञापन

पलिया ब्लाक की पांच सीटों में से दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं जबकि यहां चार महिलाएं चुनाव जीती हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पलिया द्वितीय से किरन वर्मा और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पलिया चतुर्थ से बख्शीश कौर जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। बेहजम ब्लाक में एक भी सीट महिला के लिए आरक्षित नहीं थी फिर भी बेहजम प्रथम सीट से बीना सिंह ने चुनाव जीत लिया। फूलबेहड़ में महिलाओं के लिए एक सीट आरक्षित थी जबकि यहां दो महिलाएं चुनाव जीती हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित फूलबेहड़ तृतीय से मायादेवी चुनाव जीत कर जिला पंचायत सदस्य बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पसगवां ब्लाक की छह सीटों में से दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं जबकि इस ब्लाक में चार महिलाएं चुनाव जीतने में कामयाब रहीं हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पसगवां प्रथम से सावित्री देवी और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पसगवां तृतीय से आसमां बेगम ने पुरुष प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ कर चुनाव जीता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed