{"_id":"62868514797c3f6a23054c87","slug":"district-hospital-s-cable-burnt-patients-were-troubled-for-three-hours-lakhimpur-news-bly4853740128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल का केबल जला, तीन घंटे तक परेशान रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल का केबल जला, तीन घंटे तक परेशान रहे मरीज
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज पर हाथ से पंखा करते तीमारदार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और डायलिसिस की सेवाएं हुईं प्रभावित
लखीमपुर खीरी। पिछले कुछ दिन से बेपटरी हुई विद्युत सप्लाई जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तीमारदारों पर भारी पड़ गई। बृहस्पतिवार को करीब तीन घंटे तक बिजली नहीं आई। इससे स्टाफ से लेकर भर्ती और तीमारदार पसीने से तरबतर होते रहे। वहीं अल्ट्रासाउंड से लेकर एक्सरे एवं डायलिसिस कराने आए मरीज बिजली आने की प्रतीक्षा में घंटों बैठे रहे।
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को बिजली की केबल जल गई। इससे करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली न आने से वार्ड में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार पसीना पसीना हो गए। गर्मी से परेशान मरीज को देखकर तीमारदार काफी देर तक पंखा झलने के लिए मजबूर हो गए। करीब तीन घंटे बाद केबल बनने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर मरीज से लेकर स्टाफ ने राहत की सांस ली।
ब्लड बैंक में भी काम धाम रहा बंद
बिजली न होने से ब्लड बैंक में भी काम धाम बंद रहा। किसी को न ब्लड मिल सका और न ही किसी की जांच ही हो सकी। गर्मी के मारे कर्मचारी दफ्ती से हवा करने को मजबूर हो गए। उधर, तीमारदार ब्लड मिलने की आस लगाए बिजली आने की प्रतीक्षा करते रहे।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने के लिए बैठे रहे मरीज
जिला अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों में से अधिकतर को डॉक्टरों ने एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इस पर मरीज अल्ट्रासाउंड कक्ष के सामने लाइन में खड़े हो गए। तभी अचानक बिजली चले जाने से वहां पर अंधेरा छा गया। जांच की खातिर काफी देर तक मरीज और उनके साथ तीमारदार वहां पर बैठने के लिए मजबूर हो गए।
बिजली गुल होने से बंद रहा डायलिसिस सेंटर
डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ होने के बाद अब लोग इसके लिए जिला अस्पताल आने लगे हैं। बृहस्पतिवार को करीब 12 लोग डायलिसिस कराने के लिए आए। इनमें से छह लोगों की डायलिसिस होने के बाद बिजली चली गई, जबकि छह लोग बिजली आने की प्रतीक्षा में बैठ गए। मैनेजर ओम शर्मा ने बताया कि सुबह सात से शाम छह बजे तक डायलिसिस होती है। छह लोगों की होने के बाद अचानक बिजली चली गई। विद्युत सप्लाई आने पर शेष छह लोगों की होगी। मरीजों की सुविधा के लिए देर शाम तक डायलिसिस की जाएगी।
बृहस्पतिवार को अचानक केबल जल जाने से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इससे अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और डायलिसिस सेंटर एवं ब्लड बैंक में काम धाम बंद रहा। हालांकि कुछ देर बाद बिजली आने पर फिर से काम सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया।
- डॉ. मदनलाल, सीएमएस जिला अस्पताल