{"_id":"6557b44d4d07d870e50e23b4","slug":"district-hospital-examination-will-be-done-in-pathology-till-4-pm-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-9583-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल : शाम चार बजे तक पैथालॉजी में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल : शाम चार बजे तक पैथालॉजी में होगी जांच
विज्ञापन
महिला अस्पताल में निरीक्षण करते एडी स्वास्थ स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी/ ओयल। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने शुक्रवार को जिला एवं महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में शाम चार बजे तक पैथालॉजी में सैंपल लेने के साथ उसी दिन जांच रिपोर्ट देने, आयुष्मान मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश सीएमएस को दिए। इसके बाद महिला अस्पताल पहुंचकर सामान्य प्रसव के साथ रात में होने वाले ऑपरेशन के बारे में पूछा। एडी हेल्थ ने दोनों अस्पतालों में सब कुछ ठीक मिलना बताया।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एडी हेल्थ लखनऊ मंडल डॉ. सुनील भारती सीएमओ के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पंजीकरण काउंटर पर मरीजों के बारे में जानकारी लेकर पर्चे पर पेन से क्रमांक एवं मरीज का मोबाइल नंबर लिखने के निर्देश दिए। एनसीडी काउंसलर देव नंदन श्रीवास्तव को अलग कक्ष देने, आयुष्मान मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश देकर आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज पर आने वाले खर्च आदि की जानकारी ली।
स्टोर रूम में दवाओं की उपलब्धता जानने के साथ वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से इलाज एवं अस्पताल से दवाएं मिलने की मालुमात की। बीएसएल- टू लैब व पैथालोजी का निरीक्षण कर पैथोलॉजी सुबह आठ से शाम चार तक सैंपल लेने और उसी दिन जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमएस डॉ. आईकेराम चंदानी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. एके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती पर साधी चुप्पी
निरीक्षण में समय जिला व महिला अस्पताल के लोगों ने एक रेडियोलॉजिस्ट द्वारा दोनों जगह अल्ट्रासाउंड करने की जानकारी देकर मरीजों को होने वाली समस्या से अवगत कराया। इस पर चुप्पी साधकर एडी हेल्थ ने सिटी स्कैन मशीन को एमसीएच विंग में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए।
.....