फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District got first cyber police station

Lakhimpur Kheri News: जिले को मिला पहला साइबर थाना

Thu, 29 Feb 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
District got first cyber police station
थाने का उद्घाटन करते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी व मौजूद अ​धिकारी-स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम के तहत जिले वासियों को साइबर थाने की सौगात दी है। स्थानीय स्तर पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और एसपी गणेश प्रसाद साहा ने महिला थाने के पास स्थित साइबर थाने का उद्घाटन किया। एसपी ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को आधुनिक उपकरणों से लैस इस थाने के बारे में बारीकी से जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में होने वाले साइबर अपराध को रोकने के लिए आधुनिक उपकरणों से लैस यह पहला साइबर थाना खोला गया है। आधुनिक उपकरणों से लैस साइबर थाने में साइबर अपराध के पीड़ित ऑफलाइन व ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साइबर फ्रॉड की प्राथमिकी दर्ज कर टेक्निकल एक्सपर्ट और प्रशिक्षित पुलिसकर्मी व तकनीकी सेल के कर्मचारी साइबर ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिला सकेंगे। इस मौके पर सदर विधायक योगेश कुमार वर्मा, डीएम महेन्द्र बहादुर सिंह, एएसपी पूर्वी पवन गौतम, एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह, सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed