फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Advocates Association - 11 posts 29 contenders in the election riot

जिला अधिवक्ता संघ- चुनावी दंगल में 11 पद 29 दावेदार

Wed, 05 Jan 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
District Advocates Association - 11 posts 29 contenders in the election riot
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्र जांच प्रक्रिया भी मुकम्मल हो गई। महामंत्री अजय कुमार पांडे ने बताया कि सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए, लेकिन कार्यकारिणी सदस्य जूनियर ग्रुप के तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के कारण अब चुनाव में 11 पदों के लिए 29 दावेदार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बाबूराम राजवंशी, धर्मेंद्र शुक्ला विनय कुमार सिंह और अवधेश सिंह अपनी जोर आजमाइश दिखा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पंकज किशोर तिवारी और सुयश मिश्र बॉर्बी चुनाव मैदान में हैं। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जावेद हनीफ तीसरी बार दावेदार हैं तो उनके साथ ही नीरज मिश्र और उत्तम राज ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। महामंत्री पद के लिए सर्वाधिक पांच प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी ठोकी है। इसमें राजीव कुमार पांडे, विश्वपाल वर्मा, मनोज जायसवाल इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। मथुरा प्रसाद अवस्थी पहली बार चुनाव मैदान में हैं। वहीं पूर्व में महामंत्री रह चुके अश्विनी कुमार मिश्र अपने बेहतर कार्यकाल और साफ-सुथरी छवि के चलते इस बार भी चुनाव मैदान में दावेदार हैं। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए गोपाल जी कश्यप, सुखबीर सिंह चौहान, जितेंद्र वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, अनूप अवस्थी, गौरव बाजपेई, अफसर अली, मुकेश भारती ने अपना दावा पेश किया है। कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ पद के लिए अकबर अली नकवी, प्रमोद यादव, प्रदीप मिश्र, अनुराग पांडे का नामांकन पत्र भी वैध पाया गया है। इस तरह जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के 11 पदों के लिए 29 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed