फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Distributed prizes among the winners

विजेताओं को पुरस्कार बांटे

Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 23 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Distributed prizes among the winners
acid attak - फोटो : amar ujala
सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव का हुआ समापन
विज्ञापन

सीएमएस कॉलेज का वार्षिकोत्सव एवं छात्र अलंकरण समारोह का समापन शुुक्रवार को हुआ, जिसकी मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव रहीं।
वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पालिका अध्यक्ष ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। वहीं छात्रों ने ईश्वर वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने मां की ममता, तुझे मां का कहूं या ईश्वर, भांगड़ा, अनलेस जोकर डांस, कव्वाली एवं नोट बंदी पर मजबूर मां नाटक सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। छात्राओं ने नाटिका से एसिड अटैक पीड़िताओं दर्द बयां किया। इस मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मॉडल के लिए हरिओम शुक्ला को विज्ञान रत्न, मनीष सक्सेना को विज्ञान द्रोणाचार्य, सामाजिक विज्ञान के लिए सुमित को अशोका अवार्ड, क्राफ्ट प्रदर्शनी के लिए कंचन सिंह को विश्वकर्मा, वाणिज्य प्रदर्शनी के लिए अरविंद पांडे को चित्रगुप्त अवार्ड एवं हाईस्कूल और इंटर के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं ऑल राउंडर परफारमेंस के लिए वंदिता श्रीवास्तव को  वैष्णवी अवार्ड एवं कक्षा 10 में हिंदी में सर्वाधिक अंक के लिए स्नेह  कपूर को मोरध्वज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान कॉलेज के संचालक विशाल सेठ ने कॉलेज की उपलब्धियों को प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रेम शंकर सेठ, प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed