{"_id":"6aecd2a0c0640bb32b093504","slug":"turned-the-water-on-the-lips-of-the-sun-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-189240-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धूप के होंठ पर पानी की बदलियां कर दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धूप के होंठ पर पानी की बदलियां कर दीं
Fri, 06 Nov 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
साहित्यकार राम मोहन गुप्ता की पुस्तक का विमोचन करते कवि। संवाद
लखीमपुर खीरी। ऐतिहासिक दशहरा मेले की सांस्कृतिक कार्यक्रम शृंखला में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने गीतों, हास्य और व्यंग्य की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को बांधे रखा। देर रात तक पंडाल तालियों से गूंजता रहा।
कवि डॉ. विष्णु सक्सेना ने सुनाया, आपके नाम में है बंद हिचकियां, हिचकी कर दी, धूप के होंठ पर पानी की बदलियां कर दी। कवयित्री डॉ. कीर्ति काले ने रिश्तों और माता-पिता के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देते हुए पढ़ा, रिश्ते पुराने तोड़ मत देना, तरक्की खूब करना पर किसी को होड़ मत देना। बुढ़ापे में जब उनको जरूरत सहारे की लगे, मां-बाप को बेसहारा छोड़ मत देना।
कवि सुनील ब्यास ने प्रकृति और पहाड़ों पर आधारित रचना सुनाई, ''''शीतल निर्मल उत्तर से बहता रहता है पहाड़ का पानी, सावन में छिछली नदिया उफनाई तो देखा बाढ़ का पानी।
विज्ञापन
हास्य कवि डॉ. सर्वेश अस्थाना के संयोजन में हुए सम्मेलन में प्रताप फौजदार, डॉ. प्रवीण शुक्ला, डॉ. सोनरूपा विशाल, गजेंद्र प्रियांशु, अजय अंजाम, सौरभकांत शर्मा, महेश श्रीवास्तव, विकास बौखल और अभय सिंह निर्भीक सहित अन्य कवियों ने भी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी योगानंद पांडेय रहे। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद की ओर से साहित्य, समाजसेवा और रचनात्मक योगदान के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया।
साहित्यकार राममोहन गुप्त के काव्य संग्रह ''अपेक्षा से उपेक्षा तक'' का राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने सामूहिक रूप से विमोचन किया। इस मौके पर मेला अध्यक्ष रवींद्र रावत, मेला अधिकारी समरा सईद, नीलम रस्तोगी, शमीम बानो, बजरंग शर्मा और कौशल तिवारी मौजूद रहे।