फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Distributed checks, tractors and agricultural machines to women

महिलाओं को चेक, ट्रैक्टर और कृषि यंत्र वितरित  

Fri, 05 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लख्ाीमपुर ख्ाीरी
अमर उजाला ब्यूरो/ लख्ाीमपुर ख्ाीरी Updated Fri, 05 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Distributed checks, tractors and agricultural machines to women
चेक व‌ितरण - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन


    
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए चल रही है कई योजनाएं: टेनी       
    

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक समूह की महिलाओं को ट्रैक्टर और कृषि यंत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 180 समूह की महिलाओं को रोजगार देने के लिए करीब दो करोड़ की धनराशि की चेकों का वितरण सांसद अजय मिश्र टेनी और सीडीओ अमित बंसल ने किया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ समूह की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर किया। इस दौरान सीडीओ अमित बंसल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह में 10968 महिलाओं को समूह से जोड़ा गया है। इसके अलावा 87 ग्राम संगठनों का गठन कर महिलाओं को आगे बढ़ाया गया है। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि गरीब महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए गए है। महिलाएं स्वाभिमान के साथ अपना स्वयं का रोजगार शुरू कर सकती हैं। इसके माध्यम से वह अपने और परिवार का सारा खर्च भी उठा सकती हैं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाएं स्वावलंबी बनकर आत्मनिर्भर बन रहीं है। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत आदि प्रस्तुत किए। इस दौरान बीडीओ जितेंद्र पाल सिंह, पीडी वीरेंद्र यादव, डीडीएम अजय सिंह, प्रदीप कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रेमपति दिवाकर, सुधीर, धर्मेंद्र, कासिम अली, इलाहाबाद बैंक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दीपांशू श्रीवास्तव, संजय सिंह, केपी राना, रतीराम लोधी, केके तिवारी, राहुल, मोहम्द मियां, इस्लामुद्दीन, रामकुमार मौर्य, रमेश लोधी आदि लोग मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट.....
महिलाओं को यह सामग्री हुई वितरित      
लोनियन पुरवा के तारा प्रेरणा समूह की महिलाओं को ट्रैक्टर तथा रोटावेटर, सीड्रम मशीन, हैरो, कल्टीवेटर, दो पंप सेट, पाइप समेत करीब 10 लाख का सामान वितरित किया गया। इसके अलावा 101 समूहों को एक करोड़ ग्यारह लाख दस हजार के चेक, 51 समूहों को सात लाख पैंसठ हजार, 25 ग्राम संगठनों को छह लाख 25 हजार, दो संकुल स्तरीय संघों को एक लाख की चेकों का वितरण अजय मिश्र टेनी और अमित बंसल ने किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed