फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dispute over picking up a passenger, fight between auto drivers

Lakhimpur Kheri News: सवारी बैठाने पर विवाद, ऑटो चालकों में मारपीट

Thu, 22 May 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Dispute over picking up a passenger, fight between auto drivers
निघासन। सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों चालकों में बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे और चप्पलें चलीं।
विज्ञापन

घटना निघासन-सिंगाही बस अड्डे के पास की है, जहां एक ऑटो चालक ने अपने वाहन को खड़ा कर दूसरे ऑटो में बैठी सवारियों को बेलरायां व सिंगाही जल्दी पहुंचाने का लालच देकर अपने वाहन में बैठाना शुरू कर दिया। इससे दूसरा ऑटो चालक नाराज हो गया और दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों बीच सड़क पर ही भिड़ गए। मारपीट देख ऑटो में बैठी सवारियां भी उतरकर दूर भाग गईं। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों चालकों को अलग किया और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed