फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disposal of 188 complaints in betting exhibition fair

Lakhimpur Kheri News: सट्टा प्रदर्शन मेले में 188 शिकायतों का निस्तारण

Thu, 21 Sep 2023 10:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:37 AM IST
विज्ञापन
Disposal of 188 complaints in betting exhibition fair
गोला के गन्ना विकास समिति पर सट्टा प्रदर्शन मेले में मौजूद किसान।
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति में लगे सट्टा प्रदर्शन मेला में तीन दिन में 188 शिकायतों का निस्तारण हुआ है। वहीं, किसान नेताओं ने कहा कि मेले में गन्ना किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं, बल्कि दिखावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति में लगे सट्टा प्रदर्शन मेला में गोला चीनी मिल से संबद्ध 21, कुंभी चीनी मिल के 10, गुलरिया चीनी मिल के तीन पटल बनाए गए हैं। मेले के तीन दिन में 1952 शिकायतें आईं। इसमें 188 का निस्तारण किया जा चुका है। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदयाल वर्मा ने बताया कि गोला की गन्ना समिति में 18 सितंबर से मेला लगाया गया है, जो 27 सितंबर तक चलेगा। किसान मेले में गन्ना किसानों की खेतों में खड़ी पेड़ी, पौधा लगे गन्ने की फसल सट्टे में अंकित नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

जिन किसानों की पिछले पेराई सत्र में पौधे की फसल थी। वह नियमानुसार इस पेराई सत्र में पेड़ी में दर्ज होनी चाहिए। विभागीय कर्मचारी कह रहे हैं कि गन्ना आयुक्त के स्तर से ही दर्ज की जाएगी। इसके अलावा भू अभिलेख दिखाए जाने के बावजूद भी किसानों की भूमि सट्टे में दर्ज़ नहीं की जा रही है। गन्ना विकास समिति सचिव डॉ बलवंत कुमार चौधरी ने बताया कि सट्टा प्रदर्शन मेले में गन्ना किसानों की हर संभव शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। पेड़ी के मामले में जांच कराकर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed