फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Discussion on uniting the Dalits in Mahapanchayat

Lakhimpur Kheri News: महापंचायत में दलितों को एकजुट करने पर चर्चा

Thu, 20 Mar 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Discussion on uniting the Dalits in Mahapanchayat
शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान विलोबी में महापंचायत को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कुलदीप कनौजिया।
लखीमपुर खीरी। भारतीय दलित पैंथर के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कांशीराम के जन्मदिन के मौके पर बहुजन महापंचायत का आयोजन किया। महापंचायत में बतौर मुख्य अतिथि भंते करुणा नंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजनों को एकजुट रहना होगा। क्योंकि अब भी बहुजनों को सताया जा रहा है। लोग संविधान खत्म करने की बात करते हैं। संविधान खत्म करना तो दूर संविधान का एक पन्ना भी फाड़ के दिखा दें, अगर किसी में इतनी हिम्मत है तो।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संयोजक मनोज कुमार भारती ने कहा कि हर जगह आंबेडकर पार्कों पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। आंबेडकर प्रतिमा की स्थापना के नाम पर अधिकारियों द्वारा गुमराह किया जाता रहा है। जल्द अनुमति नहीं दी जाती है, अब यह सब नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष धनीराम बौद्ध, जिलाध्यक्ष कुलदीप कनौजिया, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गंगाराम, बाबा भोगीनाथ, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, अनुज गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा गया।

ये हैं मांगें
आंबेडकर प्रतिमा लगवाने की अनुमति प्रदान करने में हीलाहवाली न की जाए। पंजीकृत संस्थाओं को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। गावों के आंबेडकर पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जा सके। बहुजन महापुरुषों व बुद्ध कथाओं की शासन से अनुमति तत्काल प्रदान की जाए। बुद्ध कथा के लिए बहुजन समाज को दर दर भटकना पड़ता है और प्रशासन समाज को अनुमति के नाम पर गुमराह करता है। यदि 25 जून तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो भारतीय दलित पैंथर महा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed