{"_id":"67f2c3d831267c3db706cace","slug":"discussion-on-boycott-of-dowry-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-142951-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दहेज के बहिष्कार को लेकर किया विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दहेज के बहिष्कार को लेकर किया विचार विमर्श
विज्ञापन
पलियाकलां। मदरसा फैजुल उलूम बरकातिया जामा मस्जिद में तहरीक उल्माए अहले सुन्नत व मुस्लमानाने की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नूरी जामा मस्जिद के शाही इमाम कारी सैय्यद एजाज अहमद हबीबी ने कई मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में तय हुआ कि दहेज की मांग पर रोक लगाने, ढोल-ताशे, बैंड बाजा, नाच गाने के साथ ही आतिशबाजी, बरातियों के जरिये लड़की वालों पर बोझ न बनने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इन सब चीजों पर रोक लगाने की अपील की गई है। बातों पर अमल नहीं करने पर तहरीक द्वारा उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने की चेतावनी भी दी गई है।
बैठक में कारी सैय्यद एजाज अहमद साहब ने सबकी सहमति से हजरत मुफ्ती मोहम्मद सुहैल रजा मंजरी को तहरीक उलमाये अहले सुन्नत का सदर और मौलाना शान मोहम्मद बरकाती को नायब सदर भी बनाया है। सदारत मुफ्ती मोहम्मद सुहैल रजा मंजरी ने फरमाई। इसमें कारी सैय्यद खालिद मियां, मौलाना शान मोहम्मद, मौलाना महमूद रजा, मौलाना आफाक, मौलाना सामाउद्दीन समेत आस-पास गांव के लोग मौजूद रहे।