फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Discussion of gang rape at the clinic, SP denied

क्लीनिक पर सामूहिक दुष्कर्म की चर्चा, एसपी का इंकार

Wed, 02 Sep 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Discussion of gang rape at the clinic, SP denied
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र में एक क्लीनिक पर भर्ती युवती से तीन लोगों के सामूहिक दुष्कर्म करने की चर्चा पर एसपी सतेंद्र कुमार सिंह ने इस तरह की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन

चर्चा है कि थाना ईसानगर क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती कस्बे के एक क्लीनिक में इलाज कराने आई थी। युवती को डॉक्टर ने भर्ती कर लिया था। चर्चा है कि सोमवार रात जब डॉक्टर अपने आवास पर चले गए तब क्लीनिक स्टाफ के तीन युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चर्चा है कि इस मामले को दबाने की कोशिश में सभी जुट गए। यही वजह रही कि इस मामले में अब तक किसी ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। इधर, एसपी के ने जहां ऐसी किसी घटना से इनकार किया है तो प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी का भी कहना है कि उनके पास इस संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

 
किशोरी से दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट दर्ज
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी 20 अगस्त की दोपहर 12 बजे खेत की ओर गई थी। पिपरिया गांव निवासी अमरीश कुमार चाकू के बल पर उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर माता पिता को सारी घटना बताई। लोकलाज के चलते पिता पीड़ित किशोरी को लेकर कोतवाली नहीं आया। जब आरोपी जान माल की धमकी देने लगा और पुत्री को उठा ले जाने की बात करने लगा तो किशोरी ने पिता के साथ मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी अमरीश कुमार की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed