फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disagreements over the compulsion of the pharmacist

फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता पर जताई नाराजगी

Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 19 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Disagreements over the compulsion of the pharmacist
विरोध - फोटो : अमर उजाला
थोक दवा व्यापारियों की हुई बैठक, अनिश्चित कालीन बंद की दी चेतावनी
विज्ञापन

 केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोएिसएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को एक रेस्टोरेंट में बैठक कर थोक दवा व्यापार में फार्मेसिस्ट अनिवार्य किए जाने पर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि थोक व्यापार में भी फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता की गई तो दवा व्यापारी शांत नहीं रहेंगे और इसके विरोध में अनिश्चितकालीन बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने कार्यकारिणी की पिछले वर्ष की कार्यवाही की पुष्टि की और थोक दवा व्यापार में फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसा करती है तो अखिल भारतीय संस्था के अनिश्चित कालीन बंद के लिए गए निर्णय को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। इस पर सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताई। उन्होंने थोक दवा व्यापारियों को आश्वासन दिया कि फार्मेसिस्ट की समस्या को लेकर वह उनके साथ हैं। वहीं जीएसटी को लेकर कहा कि यह एक जुलाई से लागू हो जाएगा इसलिए सभी लोग अपने अपने कागज दुरस्त कर लें। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शरद मेहरोत्रा ने किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान कई दवा व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed