फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Disabled people are learning training for making candles, incense sticks and dhoop batti

Lakhimpur Kheri News: दिव्यांग सीख रहे मोमबत्ती, अगरबत्ती व धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

Wed, 09 Apr 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Disabled people are learning training for making candles, incense sticks and dhoop batti
लखीमपुर खीरी। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भंसड़िया में पहली बार दिव्यांगजनों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उद्यमिता विकास फॉर डिसेबल पर्सन का शुभारंभ किया गया। इसका संचालन इनेबल इंडिया व जयति भारतम् संस्था द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लाकों जैसे बिजुआ से छोटेलाल मिश्रा, मुकेश कुमार, लखीमपुर से शिवकुमार, नीरज कुमार समेत कुल 35 प्रशिक्षुओं ने सहभागिता की। इसमें कुल सात महिलाएं और 28 पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही उन्हें उद्यमिता विकास का भी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग पुरुष और महिलाओं को हुनरमंद बनाना है। इस प्रशिक्षण में सभी पुरुष और महिलाओं को अगरबत्ती, मोमबत्ती व धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण रामश्री देवी प्रशिक्षक के द्वारा दिलाया जा रहा है, जिससे वह भविष्य में इस प्रकार की सामग्री निर्माण कर स्वरोजगार विकसित कर आत्मनिर्भर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य युवक व युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही उद्यमिता विकास का गुण विकसित करना है। संस्थान द्वारा 10000 से अधिक युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान कर अपने परिवारों की गरीबी उन्मूलन का नायक बनाया गया है। प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के संकाय सदस्य अंकित सक्सेना व मोहम्मद ओवैस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed