{"_id":"6a6a3b0c6dd60d33cc092cec","slug":"digital-library-started-in-nighasan-51-students-will-be-able-to-study-in-one-shift-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-181171-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निघासन में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू, एक शिफ्ट में 51 छात्र कर सकेंगे अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निघासन में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू, एक शिफ्ट में 51 छात्र कर सकेंगे अध्ययन
Wed, 29 Jul 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
निघासन। नगर पंचायत की ओर से बनवाई गई डिजिटल लाइब्रेरी बुधवार को शुरू हो गई। इसमें चार-चार घंटे की दो शिफ्टों में प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक शिफ्ट में 51 छात्र अध्ययन कर सकेंगे। यहां 48 लैपटॉप, हाई-स्पीड वाई-फाई सहित आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। लाइब्रेरी पूरी तरह वातानुकूलित है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। लाइब्रेरी में प्रवेश का मासिक शुल्क 300 रुपये रखा गया गया है।
उद्घाटन समारोह में एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आत्म-अध्ययन का बेहतर मंच साबित होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष बद्रीप्रसाद मौर्य ने कस्बे के युवाओं के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग रखी।
कार्यक्रम में स्नातक एमएलसी अवनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश संयोजक राजराजेश्वर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वासुदेव मौर्य, अमनदीप सिंह, सिंगाही नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कय्यूम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।