फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Differentiated state"

‘भेदभाव कर रही प्रदेश सरकार’

Thu, 18 Feb 2016 10:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 18 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
"Differentiated state"
बरेली के थाना फरीदपुर में तैनात रहे एसआई मनोज मिश्रा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को मदद करने में प्रदेश सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। यह आरोप लगाते हुए शहीद दरोगा मनोज मिश्रा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि नौ सितंबर 2015 की रात कथित मुठभेड़ में गो तस्करों ने गोली मारकर दरोगा मनोज मिश्रा की हत्या कर दी थी।  शहीद दरोगा के पिता श्याम मुरारी मिश्रा ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि 2013 में प्रतापगढ़ में तैनात सीओ जियाउल हक की हत्या के बाद उनके परिवार में सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी गई। इसी तरह दादरी कांड में अखलाक की मौत पर प्रदेश सरकार ने उसके परिवार को 45 लाख रुपये आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाएं दी। वहीं ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दरोगा के परिवार को सामान्यता 20 लाख रुपये मुआवजा दिया गया और किसी प्रकार की कोई सुविधा परिवार को नहीं दी गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed