फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Diarrhoea spreads in the affected villages, killing one

बाढ़ प्रभावित गांवों में फैला डायरिया, एक की मौत 

Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन (खीरी)। Updated Wed, 03 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Diarrhoea spreads in the affected villages, killing one
डायरिया - फोटो : अमर उजाला
- बाढ़ से निपटने के प्रशासन के दावे फेल
विज्ञापन

- बाढ़ क्षेत्र में नहीं पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
- झोलाछाप डाक्टरों से इलाज करा रहे हैं पीड़ित 

बाढ़ प्रभावित गांवों में फैला डायरिया से करीब एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। भदुरहिया गांव में डायरिया के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी नहीं पहुंच रही हैं। छेदुई पतिया का उपस्वास्थ्य केंद्र बंद पड़ा है। बाढ़ पीड़ित झोलाछाप डाक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं। 

भदुरहिया, गदियाना छुदुई आदि गांवों में चार दिनों से बाढ़ का पानी भरा रहने से गांवों में डायरिया ने अपने पांव पसार लिए हैं। खाने और पीने का शुद्ध पानी न मिलने के कारण बीमारी बढ़ती जा रही है। बीमार हुए लोगों को किसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर प्राइवेट डाक्टर के यहां इलाज करा रहे हैं। यह बीमारी भदुरहिया निवासी छोटकन्नी (55) पत्नी इब्राहिम, रईस पुत्र कल्लू (30) करमा बानो (32) पत्नी शमसुल, सद्दीक (50) को उल्टी दस्त चालू हुई। सभी को पतिया में झोलाछाप के यहां भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सद्दीक की मौत हो गई। उधर, मोतीपुरवा निवासी खुशीराम (30), देवतादीन (40), ढखवा निवासी अमर जहां (25), चुन्ना (30) पुत्र इरफान, सलमान (25) पुत्र इरफान, समीम (26) उल्टी दस्त और बुखार से परेशान हैं। आरोप है कि छेदुई पतिया में बने उपकेंद्र का कई दिनों से ताला नहीं खुला हैं। सीएचसी प्रभारी लालजी पासी ने बताया कि बीमारी की जानकारी मिली है। गांवों में दवा वितरण के लिए टीमें भेजी जांएगी। छेदुई पतिया उपकेंद्र में कोई भी डाक्टर नहीं है। वहां पर एएनम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed