फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Diana and Gangakali reached the farm after Jamuna

जमुना बाद फार्म पहुंचीं डायना और गंगाकली

Sun, 23 Oct 2022 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Diana and Gangakali reached the farm after Jamuna
जमुना बाद फार्म में तेंदुओं की लोकेशन पता लगाने के लिए लाई गईं मादा हाथी डायना और गंगाकली।
वन कर्मी आज से शुरू करेंगे इन हथनियों से बाघ-तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में कांबिंग
विज्ञापन

दो माह से तेंदुए और बाघ के आतंक से पांच लोगों की जा चुकी है जान
गोला गोकर्णनाथ। गोला वन रेंज की पूर्वी और पश्चिमी बीट में करीब दो माह से तेंदुए और बाघ के आतंक से पांच लोगों की जान जा चुकी है। वन्यजीवों की कांबिंग के लिए दुधवा से शनिवार की देर शाम दो हथिनी गंगाकली और डायना को राजकीय बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुना बाद फार्म के प्रखंड तीन में ट्रक से लाया गया है।
शुक्रवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव एवं प्रधान वन्यजीव प्रतिपालक केपी दुबे और डीएफओ दक्षिण संजय विश्वाल, डीएफओ उत्तरी सुंदरेष ने तेंदुआ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर लोगों को सचेत किया था। प्रधान वन्यजीव प्रतिपालक के निर्देश पर दुधवा से प्रतीक्षित हथिनी गंगाकली और डायना को लाया गया है।
विज्ञापन

रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि रविवार की सुबह से वनकर्मी डायना और गंगाकली हथिनी के साथ तेंदुआ और बाघ प्रभावित क्षेत्र में कांबिंग करेंगे। इस मौके पर डीएफओ दक्षिण संजय विश्वाल, डीएफओ नार्थ सुंदरेष, डब्ल्यूटीआई के डॉ. खनिन, ट्रेंकुलाइज टीम के डॉ. दक्ष गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed