{"_id":"570a846c4f1c1bc862c810cb","slug":"dhke-grueling-terrain-from-fire-causing-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":" भीषण अग्निकांड से दहके इलाके, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड से दहके इलाके, मचा कोहराम
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 72 घर जलकर राख, महिला झुलसी, कई पशु झुलसे
जिले की सदर तहसील, मोहम्मदी, निघासन, पलिया और मितौली इलाके में हुए भीषण अग्निकांड से कोहराम मच गया। सदर तहसील के गांव सेमरई में खाना बनाते समय लगी आग से 72 घर जलकर राख हो गए, जिसमें जलकर महिला झुलस गई, जबकि तमाम बकरियां भी मर गईं और कई पशु भी झुलस गए।
केस एक
सेमरई में 72 घर जलकर हुए राख, महिला झुलसी
गोला गोकर्णनाथ में लखीमपुर तहसील एवं हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सेमरई में दोपहर को गांव निवासी जगदीश की पत्नी लक्ष्मी अपने घर मेहमानों के लिए खाना बना रही थीं। उसी समय चूल्हे से उठी लपट ने छप्पर को पकड़ लिया। आग में लक्ष्मी झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते हैं कि तेज हवा के कारण घर से उठी लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते गांव के 72 घर जल गए। आग लगने से गांव में चीख पुकार मच गई। लोग अपने घरों से सामान लेकर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। कुछ लोग नलों और मकान के बाहर गड्ढों में भरे पानी से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, किंतु विकराल आग के सामने उनका बस न चला। ग्राम प्रधान कुमोदनी बाजपेयी के प्रतिनिधि निर्मल बाजपेयी ने गांव के निकटवर्ती गांव के प्रधानों, दमकलकर्मियों, अधिकारियों और राजनेताओं को सूचना देने के साथ दमकल विभाग को खबर दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड एसआई सुरेंद्र सिंह शिंदे अमीरनगर से दो फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ियों के साथ गांव पहुंचे। दमकल कर्मियों ने गांव वालों की मदद से आग को काबू में कर लिया। सूचना पर सदर तहसील से नायब तहसीलदार ओपी मिश्र, कानूनगो वेदप्रकाश मिश्र, लेखपाल प्रदीप कुमार शुक्ल, रामनरेश शुक्ल, विश्नुपाल, शिवराम ने अग्निकांड में जले 72 घरों के अग्निपीड़ितों की सूची तैयार की है। मौके पर हल्का इंचार्ज हैदराबाद यशवीर सिंह ने पहुंचकर आग बुझाने में सहायता की है। रजागंज के पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. रूपचंद ने बताया कि अग्निकांड में थम्मन की पांच और हरिवंश की 10 बकरियां जलकर मर गई हैं। उधर, हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशननगर में आग लगने से सचेंद्र कुमार अग्निहोत्री का तीन बीघा गेहूं और चार बीघा पेड़ी जल गई है। बताया जाता है कि किसी ने आग जलाकर छोड़ दी थी, जो हवा चलने के कारण खेतों तक पहुंच गई।
हुआ लाखों का नुकसान
सेमरई गांव में लगी आग से जले 72 घरों में लाखों का नुकसान हुआ है। भीषण अग्निकांड में जहां एक ओर गांव के खेतों में लगभग 48 बीघा गेहूं की फसल जल गई है, वहीं गांव में दर्जनों पंपसेट, चारा मशीनें, तमाम कृषि उपकरण, दर्जनों साइकिलें, एक बाइक सहित लोगों के पक्के मकानों की दीवारों प्लास्टर चटख कर बिखर गया। कुछ मकानों में सीमेंट टीन जलकर टुकड़ों में तब्दील हो गई। छतों में दरारें पड़ गई हैैं।
विज्ञापन
इनके जले हैं घर
सेमरई में आग से थम्मन, छत्रपाल, लालजी, सर्वेश, विनोद, संजय, रामनिवास, जसकरन, रामरतन, रामकिशुन, रघुनंदन, सरोज, मनोज, विश्राम, रामपाल, श्यामलाल, विक्रम, सत्यप्रकाश, हरिवंश, सुनील, अनिल, पंकज, भगवानदीन, पूरनलाल दीक्षित, ओमप्रकाश, रोशन, मूलचंद आदि 72 लोगों के घर जल गए।
केस दो
शीतलापुर में लगी आग, 17 घर राख
सिंगाही में गांव शीतलापुर में रविवार की दोपहर गांव के उत्तर की ओर रहने वाले रामेश्वर के घर अचानक आग लग गई। दिन में चल रही हवा के साथ भड़की आग तेजी के साथ फैल गई और इसकी चपेट में आसपास के 17 घर राख हो गए। आग में रामेश्वर का घर एवं पालेशर, रमाकांत का घर और वहां खड़ी बैलगाड़ी आग की भेंट चढ़ गए। इसके साथ सेवकराम, पवन, ओंकार, रामपाल, मनोज, विजय, रामकिशोर, छोटेलाल, वेदराम, बराती लाल के घर इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। इन घरों में सब कुछ राख हो गया। सूचना पर बसपा नेता मोहम्मद कयूम भी गांव पहुंचे और हर परिवार से मिलकर मदद का भरोसा दिया। इसके साथ सीओ निघासन मोहम्मद इब्राहिम एसओ सिंगाही संजय यादव भी गांव में मौजूद रहे।
केस तीन
आग लगने से कई एकड़ गेहूं जलकर राख
अमीरनगर में ग्राम पंचायत अमीरनगर में रविवार दोपहर गेहूं के खेतों में आग लग जाने के कारण कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक विनय तिवारी ने मौके पर पहुंच कर आग से हुई क्षति का जायजा लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझने के बाद पहुंची। आग में अमीरनगर निवासी वाजिद अली, वहीदउल्ला खां, मुशर्रफ, इश्तियाक, सोनू, साबिरा, वलीहसन का गेेहूं के साथ खेत में बना मकान भी जल गया। इसके अलावा अमीरनगर क्षेत्र के गांव गरदहा में बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने के कारण हरवंश सिंह का दो एकड़ गेहूं जल गया। हरवंश सिंह का कहना है कई बार शिकायत करने पर भी बिजली विभाग ने नीचे लटके तारों को सही नहीं कराया जिससे आये दिन तारों से आग लगने का खतरा रहता है।
नरई फूंकने से लगी आग, सैकड़ों बीघा फसल राख
मितौली में थाना मैगलगंज क्षेत्र के रामपुर रामदास के पास के गांव मंझिया में एक किसान ने अपने खेत की गेहूं की नरई को जलाने के लिए आग लगाई, जिसकी चिंगारी से आस पड़ोस का सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को जलकर राख हो गई। माझिया से उठी चिंगारी ने सबसे पहले माझिया महेश सिंह के खेत में जा पहुंची। इसके बाद पड़ोस के संतोष अवस्थी का एक एकड़, बालक राम धानुक का चार एकड़, विजय प्रकाश का एक एकड़, शिवशंकर निवासी पटना का दो एकड़, रामपाल यादव निवासी पटसार का दो एकड़ का गेहूं जलकर रख हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सुनील कुमार लाला, एसडीएम शादाब असलम, सीओ मिथिलेश दीक्षित, सर्वेश सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष आदि लोगों ने किसानों को ढांढस बंधाया।
पूजा कलश से लगी आग 21 घर जलकर राख
तिकुनियां में मोहाना नदी पार स्थित गौढ़ी गांव में पूजा कलश से आग लगने पर 21 घर जलकर राख हो गए। ग्राम पंचायत सूरतनगर के मजरा गांव गौढ़ी में बीती देर रात्रि नवरात्र पर्व की पूजा चल रही थी। इस बीच बिल्ली ने कलश के ऊपर रखे दीये को गिरा दिया, जिससे आग लग गई। देखते देखते आग ने 21 घरों को चपेट में ले लिया। आग की शुरुआत रामपाल के घर से हुई, जिसमें हरीशंकर कुन्नू, श्रीराम, संतराम, सकटू प्रसाद, धर्मपाल, रमेश, नौमी सहित 21 लोगों के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। एसएसबी ने भी पीड़ितों की मदद की।