{"_id":"6aecc3fd2b2de4ea3405e06a","slug":"dhanteras-puja-will-be-performed-today-in-three-auspicious-times-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-189186-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन मुहूर्तों में आज होगी धनतेरस की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन मुहूर्तों में आज होगी धनतेरस की पूजा
Thu, 05 Nov 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
पं. रामदेव मिश्र शास्त्री।
- फोटो : Archive
बांकेगंज। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले पर्व पर सोना, चांदी और पीतल की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है।
छोटी काशी गोला के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार को धनतेरस की पूजा तीन मुहूर्तों में होगी। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:40 से 12:25 बजे तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 5:05 से 5:29 बजे तक और प्रदोष काल शाम 6:18 से रात 8:11 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि की पूजा भी की जाती है।
मान्यता है कि इसी समय भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से 14वें रत्न के रूप में प्रकट हुए थे। उन्होंने बताया कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
प्रदोष काल में ईशान कोण या पूजा स्थल पर गाय के घी अथवा तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस से दिवाली तक अखंड ज्योति जलाने से घर का वास्तुदोष एक वर्ष के लिए समाप्त हो जाता है। यम द्वितीया पर दीपक जलाने से घर में यम का प्रवेश नहीं होता।
-- -- -- -- -- -- -
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी विधान
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदकर घर लाने से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास होने की मान्यता है। इस दिन नया झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है और इसे घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाता है। इस पर्व को पंचदीपोत्सव भी कहा जाता है।