फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees reaching the pandals to have darshan of Ganpati Bappa

Lakhimpur Kheri News: गणपति बप्पा के दर्शन को पंडालों में पहुंच रहे श्रद्धालु

Mon, 09 Sep 2024 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 09 Sep 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees reaching the pandals to have darshan of Ganpati Bappa
लखीमपुर खीरी। गणेश उत्सव की हर तरफ धूम मची हुई है। सुबह और शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चना और आरती में शामिल हो रहे हैं। राजापुर मंडी परिसर में युवा गणेश उत्सव कमेटी द्वारा गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में सजे पंडाल में कमेटी द्वारा श्री सिद्धिविनायक की प्रतिमा को सजावट के साथ स्थापित किया गया है। रविवार को सुबह आरती और पूजा का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन कमेटी के अंशु शाह ने बताया कि यहां लगातार पिछले छह वर्षों से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार भी कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें कवि सम्मेलन, शिव तांडव, झांकी, कन्या भोज, भंडारा आदि कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को हवन पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में कमेटी के सोमी, रिशु शाह, राहुल वर्मा, हिमांशु वर्मा, विशोक विश्वकर्मा, अरुण शाह, रवि भोजवाल, दिलीप, सुधीर वर्मा, आशीष कश्यप, पंकज, अनिल, गौतम शाह, गोलू, विपिन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed