फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   devotees played Holi with Abir-Gulaal in Gola Gokarannath Temple on Mahashivratri

Lakhimpur Kheri: महाशिवरात्रि पर पूरी रात हुआ भगवान भोलेनाथ का शृंगार, भक्तों ने खेली अबीर-गुलाल से होली

Sat, 09 Mar 2024 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 05:49 PM IST
सार

महाशिवरात्रि पर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में पूरी रात उल्लास छाया रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान आस्था के रंग बिखरे। भक्तों ने जमकर होली खेली। 

विज्ञापन
devotees played Holi with Abir-Gulaal in Gola Gokarannath Temple on Mahashivratri
पौराणिक शिव मंदिर में शिवलिंग के दर्शन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का पावन पर्व महाशिवरात्रि छोटी काशी में हर्षोल्लास से मनाया गया। पूरी रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ का शृंगार देखा और अबीर गुलाल से होली खेली।

विज्ञापन


भगवान भोलेनाथ की बरात आने के बाद शृंगार पूजा प्रारंभ हुई। विधायक अमन गिरि, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, आकाश लाला सहित बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने पूरी रात जागरण कर सुख-समृद्धि की कामना की। रात नौ बजे से ही पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। बरात आने के बाद रात्रि 11:35 पर पुजारी दिनेश चंद्र मिश्र ने गर्भ गृह में प्रवेश किया और पीतल का जाल हटाकर भगवान शिव को जल स्नान कराया।
विज्ञापन


इस तरह चली शृंगार पूजा
1. पुजारी दिनेश चंद्र मिश्र ने भगवान शिव को पंचामृत से स्नान करवाकर फिर जल स्नान कराया। इत्र लगाकर गन्ने का रस, जल, पुष्प, बेलपत्र, भांग आदि से अभिषेक कर 251 वस्त्र पहनाकर भोग लगाया। रत्न जड़ित चांदी का मुकुट पहनाकर भगवान शिव की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. भगवान शिव का दूसरा शृंगार रात 1:15 से 2:30 तक चला। भक्त पुष्प, बेलपत्र से भगवान का अभिषेक करते रहे।
3. तीसरा शृंगार 2:45 से 3:45 तक चला। जिसमें पुजारी दिनेश चंद्र मिश्र ने शिव तांडव स्त्रोत सुनाया और आरती की।
4. चौथा शृंगार भोर में प्रथम पहर में शुरू हुआ। पुजारी ने भगवान का अभिषेक कर शिवपुराण में वर्णित मृग-मृगी की कथा सुनाई। महा आरती के बाद पुजारी दिनेश चंद्र मिश्र ने भक्तों के मस्तक पर चंदन लगाया। इस मौके पर शिव भक्तों श्रद्धालुओं ने जमकर अबीर गुलाल की होली खेली। पूजन के उपरांत शिव मंदिर भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया गया।

बैंडबाजे के साथ निकली भोलेनाथ की बरात
शुक्रवार की रात करीब आठ बजे शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बारात निकली। मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरी अगुवाई में भोलेनाथ के आरती साथ शिव बारात ने नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान किया। बैंडबाजा, वाहनों पर सजी झांकियों, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। मिल रोड और मोहम्मदी रोड पर बारात का भव्य स्वागत किया।

151 वेदियों पर हुआ रुद्राभिषेक
गोकर्ण तीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान में आचार्य पंडित रामदेव मिश्र शास्त्री के निर्देशन में वेद पाठी आचार्यों ने 151 पार्थिव शिवलिंग की वेदियों पर सपत्नीक यजमानों से रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक का शुभारंभ सपत्नीक एसपी गणेश प्रसाद साहा और पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने भगवान शिव का पूजन कराकर कराया। इस मौके पर अवनि कुमार पांडे कृत- गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी दर्शन पुस्तक का विमोचन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मां कात्यायनी सेवा समिति द्वारा बनाई गई गोला गोकर्णनाथ और जिले के प्रमुख शिव मंदिरों पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।

कंजा देवस्थान पर द्वादश ज्योतिर्लिंग का हुआ पूजन
कंजा देवस्थान बरम बाबा हनुमान मंदिर पर आचार्य करुणा शंकर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक कराया। यजमान राधा, राजेश गुप्ता, सुधा, पूनम, अवधेश जायसवाल, अनुराधा, शरद गुप्ता अवधेश जायसवाल ने भगवान शिव का पूजन किया।

युवा शिव भक्तों की रंगोली देख ठहर गईं नजरें
गोकर्ण तीर्थ के आरती मंच पर नगर के युवा चित्रकार एवं शिवभक्त सौरभ, अनुज वर्मा, बृज किशोर वर्मा, नेहा पांडे, नंदनी वर्मा, शिव मोहन, कृष्णा पटेल, विशाल आदि ने आकर्षक रंगोली सजाई। युवा शिव भक्तों की रंगोली देखकर लोगों की नजरें ठहर गईं। पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट आदि ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना की।

देखते ही बनी दीपकों से जगमग गोकर्ण तीर्थ की शोभा
गोकर्ण तीर्थ के तट पर सक्सेना परिवार के सौजन्य से 14वां दीप उत्सव मनाया गया। दीपों से जगमग गोकर्ण तीर्थ की शोभा देखते ही बनी। इस मौके पर आयोजक दीपक सक्सेना, संतोष सक्सेना, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed