{"_id":"58af28834f1c1b6f1cb24321","slug":"devotees-of-cheers-reverberate-small-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजेगी छोटी काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजेगी छोटी काशी
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
kashi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महा शिवरात्रि आज
सीसी टीवी की निगरानी में होगा महा शिवरात्रि मेला
नगर में प्रतिबंधित होगा भारी और गन्ना भरे वाहनों का प्रवेश
भगवान शिव की प्रिय नगरी छोटी काशी में महाशिवरात्रि की धूम है। यहां प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए उमड़ते हैं। जिनके जयकारों से पूरी छोटी काशी भक्तिमय हो जाती है। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं, भक्तों, कांवड़ियों ने अपने डेरे जमाने शुरू कर दिए हैं। प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम और नगर पालिका अध्यक्ष ने शिव मंदिर, गोकर्णतीर्थ परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का अवलोकन कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
24 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधार्थ नगर पालिका परिषद और प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। एसडीएम/ईओ घनश्याम त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर और तीर्थ परिसर में आठ सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर के पास ही मेला कार्यालय बनाया गया है, जहां उनके साथ 14 लेखपाल, डॉक्टरों की एक टीम पूरे टाइम मौजूद रहेगी। मंदिर, तीर्थ परिसर में साफ-सफाई के लिए नगर पालिका के सफाईकर्मी मुस्तैद रहेंगे। चिकित्सकीय आपातकालीन व्यवस्था के लिए एक एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी एलर्ट रहेगी। जेबकतरों और अराजक गतिविधियों से निपटने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। नगर में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए भारी वाहनों और गन्ना भरे वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए गोकर्ण तीर्थ में स्वच्छ जल भरवाया गया है। नगर में विशेष साफ सफाई कराई गई है। पूरे तीर्थ और मंदिर परिसर को विद्युत लड़ियों से सजाया गया है। लगातार विद्युतापूर्ति की व्यवस्था की गई है।
यहां होगी पार्किंग
गोला गोकर्णनाथ। सीओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था में सात एसआई, 26 सिपाही, 10 महिला कांस्टेबिल, एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। लखीमपुर रोड से आने वाले वाहनों को साजिद नगर में, खुटार रोड के वाहनों को मिल गन्ना यार्ड, मोहम्मदी रोड से आने वाले वाहनों को बाईपास और अलीगंज रोड से आने वाले वाहनों को मंडी समिति में रोका जाएगा।
विज्ञापन
51 पार्थिव शिवलिंगों का होगा रुद्राभिषेक
गोला गोकर्णनाथ। महाशिवरात्रि पर्व पर गोकर्ण तीर्थ के पास नीलकंठ मैदान में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। आयोजक आचार्य रामदेव शास्त्री और अतुल अग्रवाल ने बताया कि यह चौथा आयोजन है। जिसमें 51 पार्थिव शिवलिंगों का भक्त रुद्राभिषेक करेंगे। रुद्राभिषेक का आयोजन 24 फरवरी की शाम से शुरू होकर 25 फरवरी की सुबह तक चलेगा, जिसमें मुकेश राठी, विश्वास केडिया, विवेक केडिया, उमेशचंद राय, प्रमोद, अनिल शारदा, चंदन सेठी, उमाकांत सक्सेना, कैलाश यादव, अमरनाथ मिश्र, जसकरनलाल वर्मा सहित काफी यजमान सपत्नीक शामिल होंगे।