फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees dip By virtue earned

श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पुण्य कमाया

Fri, 15 Jan 2016 06:37 PM IST
धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी)
धनगढ़ी-नेपाल (लखीमपुर खीरी) Updated Fri, 15 Jan 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
Devotees dip By virtue earned

विज्ञापन

 गोदावरी में मकर संक्रांति पर लगे अमृत महास्नान दिव्य सहस्त्र कुुंभ मेले में प्रथम महास्नान पर नागाओं, साधु-संतों सहित लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गोदावरी शिव मंदिर पर पूजा-अर्चना भी की।

गोदावरी धार्मिक स्थल पर शुक्रवार (मकर संक्रांति) से एक माह के लिए लगाए गए अमृत महास्नान दिव्य सहस्त्र कुंभ मेले में शुक्रवार को सुबह तड़के सबसे पहले भारत तथा नेपाल से आए नागा बाबाओं, साधु-संतों ने गोदावरी नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया। उसके बाद भारत और नेपाल से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं नें नदी में स्नान किया। साथ ही शिव मंदिर, देवी मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों पर जाकर पूजा-अर्चना की। यहां यज्ञ, तुलादान, तरपड़, श्राद्ध आदि कार्यक्रम हुए। तीर्थ स्थल गोदावरी में सारा दिन भजन कीर्तन, सत्संग चलते रहे। खासी भीड़ के चलते गोदावरी मंदिर से सात किलोमीटर पहले  अतरिया से गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया था। यहां से श्रद्धालु पैदल चल कर मंदिर तक पहुंचे। प्रशासन ने मेला स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर किया गया था। साथ ही स्वयं सेवक कार्यकर्ताओं को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed