फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees danced with enthusiasm in Balaji's procession in Malani

Lakhimpur Kheri News: मैलानी में बालाजी की शोभायात्रा में जमकर झूमे श्रद्धालु

Thu, 27 Mar 2025 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced with enthusiasm in Balaji's procession in Malani
मैलानी में बालाजी की शोभायात्रा में शामिल महिलाएंस्रोत-संवाद
मैलानी। श्री बालाजी मित्र मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को बालाजी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल श्रद्धालु अबीर-गुलाल खेलते हुए भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर से चलकर छत्तीस ब्लॉक कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, चमन चौराहा, गौतम नगर होते हुए भीरा मार्ग पहुंची। यहां से बाइपास तिराहा, थाने के सामने, गोल मार्केट, मुख्य बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में शामिल अधिकांश युवा एक दूसरे पर अबीर-गुलाल खेलते हुए भजनों पर जमकर झूमे।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को भक्तों ने जगह-जगह जलपान कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी ने श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की। शोभायात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, भवानी शंकर माहेश्वरी, नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा राजा भइया, पूर्व चेयरमैन अनीता यादव, नरेश यादव, बालाजी मित्र मंडल के अमन गोयल सहित अन्य तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शोभयात्रा में शामिल एक युवक तलवार हाथ में लहराता हुआ भजनों की धुन पर जोश के साथ झूमता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed