फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Details of ASHAs who deliver in private hospitals will be collected

निजी अस्पतालों में प्रसव कराने वालीं आशाओं का जुटाया जाएगा ब्योरा

Mon, 23 May 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Details of ASHAs who deliver in private hospitals will be collected
नगरीय स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण करते एसीएमओ।
धौरहरा में प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बनाई योजना
विज्ञापन

एसीएमओ ने संस्थागत प्रसव की समीक्षा करने के दिए दिशा निर्देश
लखीमपुर खीरी। धौरहरा में प्रसूता की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। एसीएमओ ने रविवार को सीएचसी मितौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थागत प्रसव में फिसड्डी रहने एवं निजी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली आशाओं को चिह्नित कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सीएचसी का निरीक्षण कर संस्थागत प्रसव को बढ़ाने, हॉटस्पॉट पर एंबुलेंस खड़ी रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधीक्षक को संस्थागत प्रसव में लापरवाही बरतने एवं निजी अस्पताल में प्रसव कराने वाली आशाओं एवं स्टाप को चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

एसीएमओ ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए बहलाकर निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराना शासन की मंशा के विपरीत है। इस पर हर हालत में रोक लगानी है। संस्थागत प्रसव की समीक्षा कर बीपीएम मोहम्मद तैय्यब सिद्दीकी को रिपोर्ट तैयार करने मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन पीएचसी का किया निरीक्षण
एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने निर्माणाधीन पीएचसी कैमहरा एवं राजापुर बेनी का निरीक्षण कर दो सप्ताह में हैंडओवर करने के निर्देश दिए। पीएचसी कैमहरा के निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह को झाड़ियों को साफ कराकर जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। पीएचसी राजापुर बेनी के निरीक्षण में सीएचसी मोहम्मदी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र सिंह को फर्श का लेबल सही न मिलने, निर्माण कार्य संतोषजनक न होने पर ठेकेदार से बात करने के निर्देश दिए। वहीं स्टॉप क्वार्टर की जगह पर लगा बिजली का खंभा हटवाने के लिए अधीक्षण अभियंता बिजली से पत्राचार को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed