फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Detailed discussion on salary payment

वेतन भुगतान पर विस्तृत चर्चा

Sat, 20 Feb 2016 07:21 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Sat, 20 Feb 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
Detailed discussion on salary payment
उत्तर प्रदेश चीनी मिल मजदूर संघ की इकाई भारतीय मजदूर संघ के 22वें त्रिवार्षिक अधिवेशन के पहले दिन चीनी उद्योग के कर्मियों के वेतन भुगतान की समस्या पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इस संबंध में प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा जाएगा। अधिवेशन के दूूसरे दिन रविवार को विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर भी गहन विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

बीएचएल चीनी मिल के परिसर में आयोजित इस अधिवेशन का शुभारंभ संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं शुगर उद्योग के प्रभारी करतार सिंह राठौर ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति होती है और कर्मियों को एकता बनाए रखनी चाहिए । कहा कि जो अकेले नहीं कर सकते वह संगठन के बल पर आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन

संगठन को मजबूत होना चाहिए और यह मजबूती उसके हर एक कार्यकर्ता की मेहनत से ही आ सकती है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने प्रदेश की विभिन्न चीनी मिलों से आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वेतन  विसंगतियों  को लेकर कार्रवाई चल रही है। कर्मियों का वेज रिवीजन होना है जो अब तक नहीं हो सका है। सर्वसम्मति से इस कार्य  को पूरा करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन में इसे जल्द प्रदेश सरकार के पास भेजने का फैसला किया गया।  अखिल भारतीय शुगर मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष बृजपाल सिंह, उत्तर प्रदेश के मध्य कमान के संगठन मंत्री जगदीश वाजपेयी, संघ के वयोवृद्ध नेता घनश्यामदास गुप्ता, संघ के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत अवस्थी, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश चंद्र वाजपेयी आदि ने भी विचार रखे।  अध्यक्षता जगदीश मिश्रा और संचालन रामनिवास यादव ने किया। स्थानीय इकाई अध्यक्ष नंद किशोर तिवारी और महामंत्री राजेश तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed