फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Despite the ban, Chinese manja is being sold secretly in the city

Lakhimpur Kheri News: प्रतिबंध के बावजूद शहर में चीनी मांझा खूब बिक रहा है चोरी-छिपे

Sat, 25 Oct 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, Chinese manja is being sold secretly in the city
बाजार में सजी दुकान-संवाद
लखीमपुर खीरी। पड़ोसी जिला शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित चीनी मांझे से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद जिले में पड़ताल की गई तो पतंग विक्रेताओं ने बताया कि वह पिछले साल शाहजहांपुर में ही प्रतिबंधित चीनी मांझा से हुई सिपाही की मौत की बाद से यह मांझा नहीं बेच रहे हैं। हालांकि, यह मांझा अब चोरी-छिपे शहर में बिक रहा है।
विज्ञापन


शहर में पतंग विक्रेताओं की करीब एक दर्जन बड़ी दुकानें हैं। इसमें शहर की बक्सा मार्केट, कचहरी रोड व इमली चौराहा सहित अन्य जगह पर बड़े दुकानदार हैं। शाहजहांपुर में वसंत पंचमी से पहले प्रतिबंधित मांझे में फंसकर बाइक सवार रवि शर्मा की मौत हो गई थी। इसको लेकर जब शुक्रवार को शहर में पड़ताल की गई तो दुकानदारों ने बताया कि वह यह मांझा नहीं रखते हैं। बक्सा मार्केट में एक दुकानदार ने बकायदा प्रतिबंधित मांझा न बेचने की अपील का बोर्ड भी लगा रखा है। दुकानदारों ने बताया कि वह लोग इस मांझे की ब्रिकी नहीं करते हैं। साथ ही आने वाले पतंगबाजों को भी इस मांझे का प्रयोग करने से मना करते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, दबी जुबान में कुछ दुकानदारों ने यह भी माना कि जिले में कुछ दुकानदार अब भी चीनी मांझे को धड़ल्ले से बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed