फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dengue confirmed in three patients, malaria in 15

Lakhimpur Kheri News: तीन मरीजों में डेंगू, 15 में मलेरिया की हुई पुष्टि

Tue, 26 Sep 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three patients, malaria in 15
जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे
लखीमपुर खीरी/ओयल। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीजों की जांच में तीन में डेंगू और 15 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। वहीं खमरिया निवासी एक बुखार पीड़ित में लेप्टोस्पायरोसिस का संक्रमण मिला है। वहीं अन्य मरीजों में टायफाइड मिला है।
विज्ञापन

मंगलवार को 1607 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ। वहीं रविवार रात 12 बजे से सोमवार तीन बजे तक 146 मरीज इमरजेंसी की ओपीडी में पहुंचे। इसमें भी बुखार के मरीज सबसे ज्यादा थे। इनमें जिनकी हालत गंभीर थी उनको वार्डों में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। इसके अलावा बच्चा वार्ड, आईसीयू, महिला एवं पुरुष मेडिकल वार्ड, डेंगू एवं आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बुखार के मरीजों की जांच कराने पर डेंगू, मलेरिया एवं टायफाइड व लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इनमें डेंगू वार्ड में भर्ती 29 वर्षीय गौतम पुत्र विश्राम निवासी तिकुनिया, 50 वर्षीय असगर अली पुत्र नजीर निवासी मितौली और गोला निवासी 27 साल की विष्णुदेवी पत्नी जसकरन लाल में डेंगू , 60 वर्षीय अहमद पुत्र मुन्ना निवासी नौरंगाबाद में टाइफायड, 60 वर्षीय मोमिना पत्नी मुनेजर निवासी खमरिया में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बच्चा वार्ड में भर्ती एक वर्षीय नौशीन पुत्र शकील, 12 साल के विवेक पुत्र चंद्रजैन, सात वर्षीय मायरा पुत्री शरीफ में मलेरिया मिला है। वहीं आईसीयू वार्ड में भर्ती नौ साल की नैंसी पुत्री महेंद्र पाल में मलेरिया और तीन साल की सुमन पुत्री दिलेराम में टाइफायड मिला है। इसी तरह मेल मेडिकल में भर्ती 12 बुखार रोगियों में एक मलेरिया और फीमेल मेडिकल में भर्ती 13 बुखार के मरीजों में पांच मलेरिया संक्रमित मिले हैं। वहीं प्राइवेट वार्ड में एक मलेरिया व एक टायफाइड पीड़ित का इलाज हो रहा है।
उधर, त्वचा वार्ड में भर्ती 55 साल की गुड़िया पत्नी विश्राम सिंह निवासी डिहुआ फरधान में मलेरिया की पुष्टि हुई है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सात बुखार रोगियों में दो में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जबकि खमरिया से आए सैंपल में एक मरीज में लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

वार्ड बेड भर्ती बुखार रोगी डेंगू मलेरिया
डेंगू 20 10 10 तीन एक
बच्चा वार्ड- 21-21-17-00-तीन
आईसीयू वार्ड- 10-चार-चार-00- एक
पुरूष मेडिकल- 32-20-12-00- एक
महिला मेडिकल-32-30-13-00- पांच
प्राइवेट-12- 12- दो- 00-एक
आर्थो-20-13-पांच-00- एक
आइसोलेशन-25-22-13-00-दो

लेप्टोस्पायरोसिस क्या है?
लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण दूषित पानी के संपर्क में आने या तैरने की वजह से हो सकता है। इसके अलावा बाढ़ वाले क्षेत्रों में या दूषित खाना या पानी का सेवन से भी यह संक्रमण फैल सकता है। इसे रैट फीवर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक जीवाणु संक्रमण है, जो बग लेप्टोस्पाइरा के कारण होता है। ये जीवाणु पानी और गीले मैदान में पनपते हैं। फिर ये पालतू जानवरों और रोडेंट/चूहों को संक्रमित करते हैं। संक्रमण एक संक्रमित जानवर के मूत्र से या मृत जानवर से संक्रमित ऊतक के माध्यम से फ़ैल सकता है।






मितौली में दो मलेरिया और चार में टायफाइड की पुष्टि



मितौली। सीएचसी पर मंगलवार को हुई जांच में मलेरिया के दो और टायफाइड के चार मरीज मिले हैं।



सीएचसी अधीक्षक डाॅ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस समय बुखार के मरीज ओपीडी में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। मंगलवार को 642 मरीज आए। इसमें 377 नए और 265 पुराने मरीज थे। इनमें 235 मरीज बुखार की चपेट में थे। इसमें संदिग्ध मिले 172 मरीजों की जांच में दो बुखार के मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले। चार में टायफाइड मिला है। सात अन्य की डेंगू जांच की गई है। मगर, रिपोर्ट निगेटिव रही। डेंगू का एक संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे एलाइजा जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed