फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demonstration of sanitation workers at Nagar Panchayat office

Lakhimpur Kheri News: सफाई कर्मचारियों का नगर पंचायत कार्यालय पर प्रर्दशन

Tue, 04 Feb 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of sanitation workers at Nagar Panchayat office
धौरहरा नगर पंचायत में धरना प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
धौरहरा। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों एवं छुट्टियों का मानदेय काटे जाने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय के सामने झाड़ू और फावड़ा लेकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

धौरहरा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत के ईओ गौरव सिंह पर आरोप लगाया है कि वे रिश्तेदार की मौत पर गए सफाई कर्मचारियों का मानदेय काटते हैं, ठेका सफाई कर्मचारियों को खुद झाड़ू और फावड़ा खरीदकर सफाई करने का दबाव डालते हैं। इसको लेकर सफाई कर्मियों ने मंगलवार दोपहर सफाई कार्य बंद करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रमेश कुमार वाल्मीकि, सूरज,आशाराम, रवी, बराती लाल, विनोद, गुड्डू, सुरेश और संतोष आदि शामिल थे। वहीं, ईओ ने बताया कि किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा गया है। यदि किसी कर्मचारी के रिश्तेदार की मौत हुई है तो वह सूचना के बाद जा सकता है। कर्मचारियों को ठेकेदार ही झाड़ू, फावड़ा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed