{"_id":"6ac14453cb9809ad170ccfa0","slug":"democracy-activist-akhil-kumar-saxena-passes-away-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186602-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लोकतंत्र सेनानी अखिल कुमार सक्सेना का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लोकतंत्र सेनानी अखिल कुमार सक्सेना का निधन
Sat, 03 Oct 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
अखिल कुमार सक्सेना। फाइल फोटो
गोला गोकर्णनाथ। खुटार मार्ग स्थित मोहल्ला कुम्हारन टोला निवासी लोकतंत्र सेनानी अखिल कुमार सक्सेना (75) का लंबी बीमारी के चलते दो अक्बतूर की सुबह निधन हो गया। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
मुक्तिधाम में नायब तहसीलदार रणंजय सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर पुष्पचक्र अर्पित किया। लखीमपुर से आई गारद ने सलामी दी। लोकतंत्र सेनानी के तीन पुत्रों में बड़े पुत्र विकास सक्सेना की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। छोटे पुत्र सिद्धार्थ सक्सेना ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में गोला देहात प्रधान एडवोकेट राजेश गिरि, क्षेत्रीय लेखपाल रमेश कुमार आदि शामिल हुए।