फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demands raised for opening the gates of the barrage and providing urea

Lakhimpur Kheri News: बैराज के फाटक खोलने व यूरिया दिलाने की उठाईं मांगें

Mon, 18 Aug 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demands raised for opening the gates of the barrage and providing urea
पलिया में डीएम के सामने अपनी बात रखते किसान। संवाद
पलियाकलां। पलिया क्षेत्र के कई गांवों के किसान तहसील पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया है, जिसमें बाढ़ से संबंधित समस्या को विस्तार से रखा। साथ ही खाद की किल्लत के बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्या के बारे में गंभीरता से देखने की बात कहते हुए किसानों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह के नेतृत्व में कई किसान तहसील में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मिलने पहुंचे और तहसील में ही डीएम के ज्ञापन दिया है। जिसमें किसानों ने कहा है कि बरसात के सीजन में हर साल बाढ़ का सामना करना पड़ता है और बनबसा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद क्षेत्र के नदियों और नालों में पानी आने से बाढ़ आ जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में शारदानगर बैराज के फाटक पर ध्यान देने की मांग की है, साथ ही पानी की रिलीजिंग भी ठीक ढंग से किए जाने की मांग ज्ञापन में कही गई है। किसानों ने क्षेत्र में खाद की किल्लत को भी उठाया है और बताया कि पिछले डेढ़ महीने से सोसाइटी में खाद नहीं है। जिसके चलते खाद पाने के लिए किसानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ज्ञापन में बाढ़ आने से पूर्व ही शारदा बैराज का फाटक खोले जाने व यूरिया की किल्लत को दूर कराने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed