{"_id":"6a6a399c061410b5f0026e84","slug":"demanded-extortion-of-rs-2-lakh-from-bullion-trader-recovered-rs-1-lakh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-181225-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सराफा कारोबारी से दो लाख की रंगदारी मांगी, एक लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सराफा कारोबारी से दो लाख की रंगदारी मांगी, एक लाख वसूले
Wed, 29 Jul 2026 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
खीरी टाउन। सराफा दुकानदार से 21 दिन पहले असलहे की नोक पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और उसके पिता से एक लाख रुपये वसूलने का आरोप है। शेष एक लाख रुपये की मांग जारी रही। मामले में 21 दिन बाद सराफा कमेटी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के पास राहुल की सर्राफा दुकान है। आरोप है कि 21 दिन पहले देर शाम तीन लोगों ने राहुल को असलहा दिखाकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। राहुल ने दुकान पर रुपये नहीं दिए। इसके बाद आरोपी राहुल के चाचा के घर पहुंचे और वहां उसके पिता से दो लाख रुपये मांगे। जान की धमकी से डरकर पिता ने एक लाख रुपये दे दिए। आरोपी रुपये लेकर चले गए, लेकिन शेष एक लाख रुपये की मांग जारी रखी। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई थी।
राहुल का आरोप है कि वह पिछले 20 दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहे थे, लेकिन न सुनवाई हुई और न रिपोर्ट दर्ज की गई। 21 दिन बाद मामला सर्राफा कमेटी के संज्ञान में आया। बुधवार को कमेटी के कई सदस्य थाना इंचार्ज अवनीश कुमार के पास पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीओ सिटी विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। कार्रवाई की जाएगी।