फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   demand to impose NSA on those who make indecent comments hindu organizations closed the market

Lakhimpur Kheri: देवी-देवताओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी पर भड़के हिंदू संगठन, बंद कराया बाजार

Tue, 31 Dec 2024 04:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 04:12 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर कोतवाली क्षेत्र में हिंदू संगठनों के लोगों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की। 

विज्ञापन
demand to impose NSA on those who make indecent comments hindu organizations closed the market
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर कोतवाली क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवकों ने देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन हिंदू संगठनों में आक्रोश कम नहीं हुआ। संगठन के लोगों ने आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन कर बाजार बंद करा दिया। 

विज्ञापन


ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के लौकाही गांव निवासी अब्दुल लतीफ ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट हिंदू संगठन के लोगों ने मंगलवार को धौरहरा, सिसैया, ईसानगर की बाजार बंद कराने के बाद सिसैया चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


UP News: 'रात में गंदे मैसेज, अश्लील वीडियो और फिर...' ऑफिस में कंपनी के एमडी ने की शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार सीओ प्रीतम पाल सिंह, धौरहरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा, ईसानगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार गंगवार, खमरिया प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीएम सीओ ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों में कन्हैया बाजपेयी, देव जुनेजा, भोलानाथ मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, अर्पण शुक्ला, जसवंत राज,अनिल गुप्ता, कृष्णा पोरवाल, हर्षित मिश्रा, कन्हैया निगम, राकेश मिश्रा, निरंकार सिंह, सुनील मौर्या आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed