फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   company MD called girl to hotel room and did shameful act sent obscene videos

UP News: 'गंदे मैसेज, अश्लील वीडियो और फिर...' ऑफिस में कंपनी के एमडी ने की शर्मनाक करतूत

Tue, 31 Dec 2024 03:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 03:45 PM IST
सार

शाहजहांपुर में महिला कर्मचारी पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की नीयत खराब हो गई। आरोप है कि युवती को होटल के कमरे में बुलाया। अश्लील हरकत की। गंदे मैसेज किए और अश्लील वीडियो भेजी। मालिक के बेटे से शिकायत करने पर युवती से इस्तीफा लिखवा लिया गया। 

विज्ञापन
company MD called girl to hotel room and did shameful act sent obscene videos
सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated

विस्तार

शाहजहांपुर में सड़क निर्माण से जुड़ी कंपनी राज कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी पर अश्लील वीडियो भेजने, ऑफिस में अश्लील हरकत और होटल में बुलाने का दबाव बनाने का आरोप लगाने वाली युवती दहशत में आकर अपने घर लौट गई। पुलिस उनके स्थानीय आवास में पहुंची लेकिन मुलाकात नहीं होने से बयान और चिकित्सीय परीक्षण नहीं हो सका है। वहीं, पुलिस की टीम आरोपी के गृह जनपद मैनपुरी भी जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार की शाम को कांट थाने की पुलिस ने मैनपुरी के रहने वाले एमडी मनोज यादव व उनके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें कंपनी के प्रबंध निदेशक पर कॉल कर होटल में बुलाने, फोन पर अश्लील वीडियो भेजने और रात में गंदी बातें करने का आरोप लगाया था। युवती ने पुलिस को बताया था कि हिसाब देखने के बहाने उसे कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत की गई। उसे रुपयों का ऑफर भी दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के बेटे को जानकारी देने पर उसने इस्तीफा लिखवा लिया। मामले की विवेचना कांट थाना प्रभारी अश्वनी सिंह को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


अलविदा 2024: गोलीकांड से दहला बरेली, गूगल मैप ने ली जान, साइको किलर गिरफ्तार; तस्वीरों में देखें कैसे बीता साल
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को थाना पुलिस ने पीड़िता के स्थानीय आवास पर जाकर जानकारी की। पुलिस की युवती से मुलाकात नहीं हो सकी। उसके माता-पिता से मिलकर पुलिस लौट आई। युवती से कॉल पर संपर्क करने पर उसने पैर में चोट होने की जानकारी दी है। बताते हैं कि दहशत में आकर युवती अपने गृह जनपद लौट गई है। उसके यहां नहीं होने के चलते न्यायालय में बयान नहीं हो सके। पुलिस उसका चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं करा सकी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा।

मैनपुरी जाएगी पुलिस की टीम
एमडी के खिलाफ प्रार्थना पत्र आने पर एसपी राजेश एस. ने भी संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता-पुत्र यहां से चले हैं। ऐसे में पुलिस की टीम मैनपुरी जाकर साक्ष्य संकलन करेगी। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कांट पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

युवती के मोबाइल फोन में हैं साक्ष्य
युवती के नहीं मिलने से पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया। शुरुआत में पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए, लेकिन साक्ष्य नहीं ले पाई है। पीड़िता के मोबाइल में सारे साक्ष्य कैद हैं, जो उसके पास है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मोबाइल या पैन ड्राइव में सारा डाटा लेकर विवेचना में शामिल किया जाएगा।

बढ़ सकती हैं एमडी की मुश्किलें
गंभीर आरोपों के लगने के बाद प्रतिष्ठित कंपनी के साख पर बट्टा लग गया। महिला से जुड़ा विवाद होने के चलते एमडी मनोज यादव की मुश्किल बढ़ सकती है। युवती के न्यायालय में बयान देने के बाद पुलिस एमडी पर शिकंजा कसना शुरू कर देगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed