लखीमपुर खीरी। पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयोजक विजय कुमार सोनी की अगुवाई में शुक्रवार को पेंशन बहाली की मांग को लेकर बाइक रैली निकाली।
रैली शहीद नसीरुद्दीन मैदान (विलोबी) से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। बाद में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। संयोजक विजय कुमार सोनी ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने सभी से 17 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली शंखनाद रैली में पहुंचने का आह्वान किया। रैली में संयोजक प्रदीप कुमार अवस्थी, अवधेश कुमार चौरसिया, मूलचंद, राम आसरे, दिवाकर, संतोष कुमार, सतीश कुमार वर्मा, सोमेंद्र मौर्य, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद