फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Degree given to three hundred students in the convocation

दीक्षांत समारोह में तीन सौ विद्यार्थियों को दी गई डिग्री

Fri, 17 Jun 2022 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Degree given to three hundred students in the convocation
धनगढ़ी में दीक्षांत समारोह में मौजूद नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा।
17 एलकेएच 410
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में तीन सौ
विद्यार्थियों को दी गई डिग्री
- विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए नेपाल के प्रधानमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा ने महेंद्रनगर में स्थित सुदूर पश्चिम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में तीन सौ विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की।
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा शुक्रवार को कंचनपुर जिले के महेंद्रनगर में स्थित सुदूर पश्चिम विश्वविद्यालय के दूसरे वर्ष के दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने 300 विद्यार्थियों को दीक्षांत डिग्री से सम्मानित किया। समारोह में ग्रेस लिस्ट में 1558 विद्यार्थियों ने दीक्षांत की डिग्री हासिल की। इस मौके पर सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिलोचन भट्ट, शिक्षा मंत्री देवेंद्र पौडेल, भारत के कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एसके जोशी समेत बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के विमान की
कराई आकस्मिक लैंडिंग
धनगढ़ी (नेपाल)। दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री काठमांडू से धनगढ़ी के लिए उड़े, लेकिन बीच में ही ईंधन खत्म होने के कारण भैरवा के गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय विमान स्थल पर उतारा गया। यहां ईंधन भरकर उसके बाद धनगढ़ी पहुंचे। रूपन्देही की पुलिस प्रमुख रवींद्र रेग्मी ने बताया कि आकस्मिक लैंडिंग कराई गई। यहां प्रधानमंत्री से मिलने के लिए जिलास्तरीय कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed