फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deepotsav: After the worship of Goddess Lakshmi-Shri Ganesh, every house was illuminated

दीपोत्सव : मां लक्ष्मी-श्रीगणेश के पूजन के बाद हर घर हुए रोशन

Sat, 06 Nov 2021 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Deepotsav: After the worship of Goddess Lakshmi-Shri Ganesh, every house was illuminated
दीपावली पर मिठाई की खरीदारी करते लोग।
रिद्धि सिद्धि के आगमन पर आंगन में सजाई रंगोली, पूरी रात होती रही आतिशबाजी
विज्ञापन

खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ से बाजार रहा गुलजार
खूब बिकी मिठाई, चूरा, खील और मोमबत्ती और झालर
लखीमपुर खीरी। सुख, समृद्धि और उन्नति का पर्व दीपावली बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। घर, दुकान और प्रतिष्ठानों में धन की देवी मां लक्ष्मी एवं सिद्धि विनायक श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजन हुआ। मंदिरों में दीपदान करने के बाद घरों में खुशियों के दीप जलाकर रिश्तेदारों मिलने जुलने वालों को दीपावली की बधाई देने सिलसिला रात तक चलता रहा। दीपोत्सव पर बच्चों से लेकर बड़ों तक ने जमकर आतिशबाजी की।
बृहस्पतिवार को दिवाली के दिन खरीदारी के लिए बाजार में खूब भीड़ रही। शाम तक लोगों ने त्योहार का लेकर रुई, चीनी से बने खिलौने, मिठाइयां, धान से बनी खील, लड्डू, मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां एवं घरों को सजाने के लिए रंग बिरंगी झालरों की खरीदारी की। गिफ्ट पैक भी खूब बिके।
विज्ञापन

उधर, शाम तक लोग दुकान और घरों को फूलमाला, रंग बिरंगी झालरों से सजाते रहे। शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमग हो उठा। झालरों से सजे मंदिर, घर, दुकान एवं प्रतिष्ठान पर लटकती विद्युत लड़ियां अटूट छटा बिखेर रही थीं। शुभ मुहूर्त में घरों में मां लक्ष्मी और गणेश पूजन के बाद लोगों ने मंदिरों में देशी घी के दीप जलाकर दीपदान किया। इसके बाद आतिशबाजी का शुरू हुआ सिलसिला घर से लेकर सड़कों पर देर रात तक चलता रहा। बच्चों से लेकर बड़ों ने अनार, चर्खी, माचिस बम, राकेट, मिर्ची बम दगाए तो वहीं महिलाओं ने फुलझड़ी जलाकर परिवार संग दीपोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। दीपावली पर सुख समृद्धि दायिनी एवं रिद्धि-सिद्धि स्वामी भगवान श्री गणेश के स्वागत में घरों, मकानों, कार्यालयों को विद्युत रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। बच्चों और युवतियों ने मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश के आगमन पर आकर्षक रंगोली सजाई। घरों में लोगों ने विधि विधान से साकुटुंब महालक्ष्मी और श्री गणेश का पूजन किया। पूजन के बाद लोगों ने एक दूसरे के घर मिठाई और उपहार भेजकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
फरधान। एसओ राकेश सिंह ने धौरहरा खुर्द गांव में एक असहाय और गरीब परिवार को मिठाई, मोमबत्ती, पटाखे आदि जरूरी सामान देकर दीपावली त्योहार को खुशियों को साझा किया। पुलिस के इस कार्य से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
मोहम्मदी। हनुमान मंदिर और अस्तल मंदिर गुरुद्वारे को झालरों से सजाया गया था। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों पर झालरों से खूब सजाया। गांवों घरों से अंधेरा बलैया निकालकर गांव के बाहर तक ले गए और सभी ने सामूहिक रूप से गांव के बाहर डालकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
मैलानी। दीपावली पर मोमबत्ती और दीपक की इतनी बिक्री हुई कि शाम तक ये दोनों चीजें बाजार से गायब हो गईं। शाम को लोगों ने गणेश लक्ष्मी की पूजा कर धन धान्य की कामना की। रात में घरों को दीयों और झालरों से रौशन किया और देर रात तक खूब आतिशबाजी की।
ममरी। लोगों ने खरपतवार की अलाय बलाय जलाकर देवी के जयकारे लगाए। कुछ स्थानों पर युवक जुआं खेलने में मशगूल रहे। पुलिस की कड़ी चौकसी बनी रही। इसके अलावा भीखमपुर, तिकुनिया, अमीरनगर, उचौलिया में भी दिवाली हर्षोल्लास से मनाई गई।


दिवाली पर 100 करोड़ का हुआ कारोबार
धनतेरस के बाद दिवाली के दिन भी बाजार पर जमकर धनवर्षा हुई। घरों का सजाने के लिए झालर, मिट्टी के दिए, मोमबत्ती सहित फूल एवं पूजन सामग्री में लक्ष्मी गणेश की मिट्टी एवं चांदी की मूर्ति और सिक्के सहित चूरा, खील व मिठाई की शाम तक लोगों ने बंपर खरीदारी की। इससे बृहस्पतिवार को बाजार पर 100 करोड़ की धनवर्षा होने का अनुमान है।

मिठाई- 30 करोड़
चूरा, खील- चार करोड़
विद्युत झालर- 25 करोड़
लक्ष्मी गणेश मूर्ति- 10 करोड़
मोमबत्ती व मिट्टी के दीपक- 20 करोड़
लक्ष्मी गणेश के सिक्के एवं मूर्ति (चांदी )- पांच करोड़
अन्य पूजन सामग्री- पांच करोड़
(दुकानदारों की बातचीत पर अनुमानित कारोबार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed