फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death of an insurance agent in road accident

सड़क हादसे में बीमा एजेंट की मौत    

Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मैलानी।
अमर उजाला ब्यूरो  मैलानी। Updated Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Death of an insurance agent in road accident
माौत - फोटो : अमर उजाला
रात भर जंगल मेें पड़ा रहा शव 
विज्ञापन

पलिया रोड पर भीरा डिपो के पास हुआ हादसा
     
पलिया से बाइक से लौट रहे नगर के मोहल्ला गौतम नगर निवासी बीमा एजेंट सर्वजीत सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सर्वजीत सिंह का शव रात भर जंगल में पड़ा रहा। सुबह ढूूंढने निकले भाई ने सर्वजीत का शव देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
मोहल्ला गौतम नगर निवासी बीमा एजेंट 38 वर्षीय सर्वजीत सिंह सोमवार को बाइक से पलिया गए थे। परिवारवालों के मुताबिक रात करीब दस बजे उन्होंने फोन पर बताया कि वह घर नहीं आएंगे। इस पर घरवाले निश्चिंत हो गए। सुबह घर न पहुंचने पर घरवालों ने उनका मोबाइल मिलाया, तो स्विच ऑफ मिला, तो सबको चिंता बढ़ गई। पलिया, भीरा में सभी रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर सर्वजीत के बारे में पूछने पर भी उनका कोई पता नहीं चल सका। तब छोटा भाई हरदेव सिंह ढूंढने निकला। तलाश के दौरान भीरा रोड पर जंगल में भीरा डिपो के पास सड़क किनारे सर्वजीत सिंह की पगड़ी देखकर वह रुका। सड़क से कुछ दूर जंगल में बाइक तथा सर्वजीत का शव दिखाई दिया। सर्वजीत के सिर में चोटें आई थीं। समझा जा रहा है कि हेड इंजरी से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर में कोहराम मच गया। पत्नी, मां दर्शन कौर, पिता कुंदन सिंह तथा भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूूचना भीरा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।         
विज्ञापन

  
घर के जिम्मेदार थे सर्वजीत      
मैलानी। सड़क दुर्घटना में हादसे के शिकार हुए सर्वजीत सिंह तीन भाइयों में सबसे बड़े और घर के सबसे जिम्मेदार थे। इसी जून माह मेें ही सर्वजीत के छोटे भाई हरदेव की शादी हुई थी। बड़े होने के नाते सर्वजीत ने बड़े धूमधाम से शादी की थी। बीमा एजेंट के रूप में उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed