फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dead body sent to postmortem

तीन माह बाद कब्र खोदकर निकाली गई लाश

Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
dead body sent to postmortem
परस बेहड़ में खुदवाई कर लाश निकलवाते एसडीएम और सीओ। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के परस बेहड़ गांव में करीब तीन माह पहले क्रिकेट खेलते हुई मारपीट के बाद घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में शुक्रवार को एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परस बेहड़ निवासी माया देवी ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव के संदीप, विवेक, नवनीत पुत्र बाबू और शुभम पुत्र धनीराम घर के पास क्रिकेट खेल रहे थे, जिसकी गेंद बार बार घर के अंदर आ रही थी। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने उसे और बेटे राजकुमार (24) को मारा पीटा। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने घटना की एनसीआर दर्ज कर ली थी। घटना में घायल बेटे राजकुमार को सीएचसी रमियाबेहड़ में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 6 जुलाई को राजकुमार की मौत हो गई। शव लेकर घर आए और पुलिस से पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन पुलिस नहीं आई तो बेटे के शव को ग्रामीणों के कहने पर दफना दिया। मामले में पीड़िता माया देवी ने एसपी सहित उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर पीड़िता ने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अरविंद कुमार वर्मा को शव खोद कर निकालने और पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार सुबह एसडीएम, सीओ और प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी परस बेहड़ गांव पहुंचे और शव को कब्र से खुदवा कर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed