{"_id":"6005cd388ebc3e2e7d6384f4","slug":"dead-body-of-youth-found-in-kandwa-river-fear-of-murder-lakhimpur-news-bly434143480","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडवा नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडवा नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चांदमारी के पीछे बह रही कंडवा नदी में 35 वर्षीय युवक का शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। शव के चेहरे और गले पर चोट के गहरे निशान हैं, जिससे लोगों ने हत्या कर शव नदी में डाले जाने की आशंका जताई है। पुलिस भी इस आशंका से इंकार नहीं कर रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव मोरचरी में रखवाकर पुलिस उसकी पहचान कराने की कोशिश में जुटी है।
शहर से सटे गांव सलेमपुर के निकट चांदमारी है। इससे कुछ दूरी पर कंडवा नदी बह रही है। सोमवार की सुबह कुछ लोग चांदमारी की ओर गए तो उनकी नजर कंडवा नदी के किनारे उतरा रहे शव पर पड़ी। इससे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। किसी ने शव पड़े होने की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नदी से शव बाहर निकालकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गले में रुमाल कसा था। शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव नदी में डाला गया है। पुलिस भी इस आशंका से इंकार नहीं कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो सकेगी।