फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of youth drowned in Sharda canal recovered after 28 hours

शारदा नहर में डूबे युवक का शव 28 घंटे बाद बरामद

Sun, 10 Jul 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth drowned in Sharda canal recovered after 28 hours
ल़केएच 24
विज्ञापन

शारदा नहर में डूबे युवक का
शव 28 घंटे बाद बरामद
- शुक्रवार की दोपहर कछुआ पुल से गिरकर डूब गया था महेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरधान। शारदा नहर ब्रांच में साथियों के साथ नहाने गए डूबे युवक महेश कुमार का शव करीब 28 घंटे बाद मिला है। शव पुल से 200 मीटर दूर नरदवल गांव के सामने झाड़ियों में फंसा था।
थाना क्षेत्र के गांव धौरहरा खुर्द निवासी संतराम का 25 वर्षीय पुत्र महेश कुमार उर्फ लखाही गांव के साथियों के साथ शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास से निकलने वाली नहर में नहाने गया था। नहर के कछुआ पुल पर बैठा था संतुलन बिगड़ने पर वह पानी में गिर गया और डूब गया था। पुलिस और परिजन ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की थी।
विज्ञापन

सीतापुर से आए एक बटालियन पीएसी के गोताखोर स्टीमर से देर रात तक नहर में युवक की तलाश में लगे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। शनिवार सुबह फिर गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश की गई। दोपहर बाद करीब चार बजे पुल से दो सौ मीटर दूर नरदवल गांव के सामने झाड़ियों में फंसे युवक का शव बरामद हुआ। युवक का शव मिलने से परिजन का बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर ब्रांच नहर में मिले शव की
चार दिन बाद की शिनाख्त नहीं
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र में स्याहपारा गांव के पास तीन जुलाई को सीतापुर ब्रांच नहर में उतराते मिले 39 वर्षीय अज्ञात महिला के शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या कर शव पानी में फेंका जाना दर्शाया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed