{"_id":"6691b0eda2d4a44cff0a7904","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-a-tree-suspicion-of-murder-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-124448-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। एक युवक का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
सिकंदराबाद निवासी अनिल कुमार 28 पुत्र सियाराम बृहस्पतिवार की देर शाम घर से कहीं चला गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर रहने वाले सगे रिश्तेदारों से उसका किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि रंजिश मानते हुए उन्हीं रिश्तेदारों ने उसे नशा देकर मौत के घाट उतार दिया।
हत्या को आत्महत्या के रूप में बदलने के लिए शव पेड़ से लटका दिया। परिजनों का कहना था कि अनिल की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे और एक बेटी है, जबकि पत्नी गर्भवती है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।