फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dead body of the youth recovered from drain after four days in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: चार दिन बाद दहौरा नाला से बरामद हुआ युवक का शव, वाहन की टक्कर से हुई थी मौत

Mon, 10 Mar 2025 02:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 02:50 PM IST
सार

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइकों पर सवार चार युवक नाले में गिर गए थे। जिसमें तीन युवक किसी तरह बाहर निकल आए। जबकि एक युवक गहरे पानी में डूब गया था। सोमवार सुबह उसका शव बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में दहौरा नाला पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नाले में गिरे बाइक सवार युवक का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया। वह गहरे पानी में गिरने से डूब गया था। चार दिन बाद उसका शव निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के खरवहिया नंबर एक से पढुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को बरात गई थी। बरात से लौटते समय दो बाइकों पर सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने दहौरा नाला पुल पर टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार कौशल, आयुष्मान निवासी भौव्वापुर व लवकुश निवासी अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन


मनोज (20) पुत्र तेज नरायन निवासी तेलियनपुरवा गहरे पानी में गिरने से डूब गया था। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन गहरा पानी होने के चलते पता नहीं चल सका। शनिवार शाम से पीएसी के गोताखोरों ने मोटरबोट से उसकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह नाले से शव बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed