{"_id":"66c99e6961a5b7d97a057a11","slug":"dead-body-of-the-watchman-found-near-the-tap-in-closed-school-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बंद स्कूल में नल के पास पड़ा मिला चौकीदार का शव, करंट लगने से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बंद स्कूल में नल के पास पड़ा मिला चौकीदार का शव, करंट लगने से मौत की आशंका
Sat, 24 Aug 2024 02:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:18 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले के जोधपुर गांव निवासी जयकरन स्कूल में चौकीदारी करता था। शनिवार सुबह उसका शव स्कूल के भवन में पड़ा मिला। स्कूल अंदर से बंद था।
विज्ञापन
मृतक के शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव में एक बंद पड़े स्कूल में शनिवार को चौकीदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव नल के पास पड़ा था। नहाते समय करंट से मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जोधपुर गांव निवासी जयकरन (35) पुत्र नत्थूलाल हाईवे किनारे काफी समय से बंद पड़े स्कूल भवन में चौकीदारी करता था। परिजन ने बताया कि जयकरन शुक्रवार शाम घर पर खाना खाने के बाद गया था। शनिवार सुबह देर तक जब जयकरन घर नहीं पहुंचा, तब बेटा सौरभ उसे बुलाने स्कूल पहुंचा। गेट अंदर से बंद देख उसने पिता को आवाज लगाई।
विज्ञापन
नल के पास पड़ा था शव
कुछ देर तक कोई जवाब न मिलने से सौरभ दीवार फांद कर अंदर गया। पिता जयकरन को नल के पास लगे मोटर के पास अचेत देख उसके होश उड़ गए। सौरभ ने बताया कि वह कुंडी खोल कर रोते हुए घर पहुंचा। मां और परिजनों को जानकारी दी। परिजन गांव के लोगों के साथ स्कूल पहुंचे। जयकरन का शव नल के पास पड़ा देख चीख पुकार मच गई। हालात देख परिजन और प्रत्यक्षदर्शियों ने करंट से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में मोटर पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ होगी।